Home Regional जी डी गोयनका के अलंकरण समारोह में विद्यार्थियों को मिले दायित्व

जी डी गोयनका के अलंकरण समारोह में विद्यार्थियों को मिले दायित्व

664
1

आगरा। जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल आगरा में बुधवार को आयोजित अलंकरण समारोह में स्टूडेंट काउंसिल का गठन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर सुमित शेखर रहे। मुख्य अतिथियों का स्वागत स्कूल के प्रो वाइस चेयरमैन संजय अग्रवाल व प्रधानाचार्य पुनीत वशिष्ठ ने पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम से हुई जिसका मौजूद लोगों ने जमकर आनंद लिया। छात्रों के हुनर को देखकर सभी ने तालिया बजाकर उत्साहवर्धन किया। इसके उपरांत स्टूडेंट कांउसिल के विभिन्‍न पदों के लिए विद्यार्थियों को अलंकृत किया गया।

समारोह में इनको मिले दायित्व
प्रेसिडेंट स्टूडेंट कांउसिल असमा हुसैन
वाइस प्रेसिडेंट स्टूडेंट कांउसिल मायरा यादव
प्रेसिडेंट (सांस्कृतिक) प्रिंसि वर्मा
वाइस प्रेसिडेंट(सांस्कृतिक) सांची अग्रवाल
प्रेसिडेंट (प्रेस) वार्या मल्होत्रा
वाइस प्रेसिडेंट (प्रेस) मिष्टी बेनारा
स्कूल मार्शल (सीनियर) शिवि कुलश्रेष्ठ
स्कूल मार्शल (सीनियर) प्रिंस कुमार उपाध्याय
स्कूल मार्शल (जूनियर ) शिवि राणा
स्कूल मार्शल (जूनियर ) दक्ष चौधरी
स्कूल वाइस हेड गर्ल अंशिका सिंह
स्कूल वाइस हेड बॉय विराट मोहन उपाध्याय
स्पोर्ट्स कप्तान (बॉय) समीर जरोलिआ
स्पोर्ट्स कप्तान (गर्ल) कनिका सुराना
वाइस स्पोर्ट्स कप्तान (बॉय) रणवीर कांडा
वाइस स्पोर्ट्स कप्तान (गर्ल) काशवी वाधवा

छात्रों को दी बधाई
विद्यालय के प्रधानाचार्य पुनीत वशिष्ठ ने अपने उद्बोधन में छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि वह आज इस संकल्प के साथ इस सम्मान को प्राप्त करें कि विद्यालय की गरिमा अनुशासन शिक्षा से शिक्षा संबंधित सभी जगह अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे और साथ ही दूसरों को भी अनुशासित रहने को प्रोत्साहित करेंगे। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक अक्षत अग्रवाल एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here