Home Regional भारतीय संस्कृति में समाहित है सभी जीवों का कल्याण

भारतीय संस्कृति में समाहित है सभी जीवों का कल्याण

268
0
  • सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सैकेंडरी स्कूल कमला नगर में मनाया गया भारतीय नववर्ष
  • भारत के विश्व गुरु बनने पर ही भारतीय संस्कृति के ज्ञान से प्रकाशित होगा विश्व: भवेन्द्र
    आगरा। सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सैकेंडरी स्कूल, कमला नगर में माँ सरस्वती एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार के छाया चित्रों पर पुष्प माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के विभाग संघचालक भवेंद्र जी द्वारा किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हमें प्रतिज्ञा करनी है कि भारत को विश्व गुरु बना कर समस्त विश्व को भारतीय संस्कृति के ज्ञान से प्रकाशित करेंगे जिससे पृथ्वी के समस्त जीवो का कल्याण हो।
    नव संवत्सर की बधाई दी
    आचार्या सरला भारद्वाज ने हिंदू संस्कृति में लोकगीतों का महत्व बताते हुए उनको अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। महानगर प्रचारक अंकित ने भी विचार प्रकट किए। कार्यक्रम का संचालन पूनम पांडेय ने किया। इस अबसर पर संतोष गुप्ता, विजय गोयल, महेंद्र गर्ग, मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने नव संवत्सर की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दीं। प्राचार्य कृष्ण कांत द्विवेदी ने सभी का आभार प्रकट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here