- युमनोत्सव के अंतर्गत यमुना महाआरती आयोजन समिति ने बल्केश्वर स्थित पार्वती घाट पर किया आयोजन
- लम्बी आकर्षक साड़ियों को आपस में जोड़कर यमुना के एक तट से दूसरे तट तक ले जाकर पहनाई चुनरी
आगरा। यमुना महाआरती आयोजन समिति के द्वारा चल रहे युमनोत्सव के अंतर्गत सोमवार को बल्केश्वर स्थित पार्वती घाट पर यमुना महारानी का दिव्य चुनरी मनोरथ संपन्न हुआ। सैकड़ों मीटर लम्बी आकर्षक साड़ियों को आपस में जोड़कर नावों में बैठकर यमुना के एक तट से दूसरे तट तक ले जाकर चुनरी पहनाई। चुनरी मनोरथ के दौरान दृश्य इतना मनोहारी लग रहा था मानो यमुना जी रंग-विरंगे वस्त्र ओढ़कर अपने भक्तों को दर्शन दे रही हो। भक्त चुनरी मनोरथ के दौरान पूरी तरह यमुना जी की भक्ति में डूबे नजर आए।
भजन संध्या के बाद हुई महाआरती
रविवार को गाजे-बाजे के साथ चुनरी मनोरथ की शोभायात्रा श्रद्धालुओं के द्वारा नगर भ्रमण करती हुई घाट तक पहुंची थी। सोमवार को सभी सदस्यों ने यमुना मैया का दुग्धाभिषेक कर पूजन कर आयोजन समिति के सदस्यों ने यमुना को स्वच्छ बनाना है, मिलकर कदम बढ़ाना है, यह संकल्प भी लिया। सायं चार बजे यमुनाजी को इस पार से उस पार तक 108 चुनरी नौकाओं में बैठे श्रद्धालुओं के द्वारा भजन-कीर्तन के साथ धारण कराई। शाम को भजन संध्या के बाद यमुना की महाआरती किया गया।
इस अवसर पर रहे मौजूद
इस अवसर पर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, पार्षद अमित ग्वाला, कालीदत्त शर्मा, अमित सिंघल, रिंकू वर्मा, धीरू गोयल, सत्य अग्रवाल, पवन शर्मा, यश अग्रवाल, अंकित गुप्ता, कशिश नैनानी, राखी अग्रवाल, शैल अग्रवाल, ममता वर्मा, प्रीति शर्मा, सोनिया गोयल, नीता गोयल, रेनू गुप्ता, साधना वर्मा, अंशिका गुप्ता, बबीता श्रीवास्तव, आकांक्षा गुप्ता, भावना सिंह, हर्षा धवन, सारिका गर्ग, सुनीता कपूर आदि मौजूद रहे।





































**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.