Home National अब संसद में वायरस का खौफ, कनिका की लापरवाही और गैर जिम्मेदाराना...

अब संसद में वायरस का खौफ, कनिका की लापरवाही और गैर जिम्मेदाराना रवैये ने बढ़ाया संकट

964
1

नई दिल्ली। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। कनिका 9 मार्च को ही लंदन से लौटी थीं। इसके बाद वे कई पार्टी में भी शामिल हुईं। एक ऐसी ही पार्टी लखनऊ के ताज होटल भी हुई थी। इसमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके बेटे भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह पत्नी निहारिका के साथ मौजूद थे। दुष्यंत सिंह के ट्विटर अकाउंट को देखने पर पता चला कि वे 2 दिन पहले ही राष्ट्रपति भवन में हुए कार्यक्रम में शामिल थे। इस पार्टी में उत्तर प्रदेश और राजस्थान के 96 सांसद आए थे। 15 मार्च के बाद से दुष्यंत 3 दिन लोकसभा भी पहुंचे थे। इनमें से एक दिन वे ढाई घंटे तक तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन के साथ रहे। डेरेक ने संसद सत्र तुरंत रोक देने की मांग की है।

  • भाजपा सांसद दुष्यंत की वजह से सांसदों में डर, तृणमूल सांसद डेरेक ने कहा- मैं दुष्यंत के साथ ढाई घंटे था
  • लखनऊ के ताज होटल में कनिका के साथ वसुंधरा राजे और बेटे सांसद दुष्यंत सिंह पत्नी निहारिका के साथ मौजूद थे

आदिल सेलेब्रिटी इंटीरियर डिजाइनर हैं। 13 मार्च को आदिल ने लखनऊ में बर्थडे पार्टी रखी थी। इसी पार्टी में कनिका कपूर, वसुंधरा राजे, दुष्यंत सिंह पहुंचे थे। वसुंधरा राजे के नई दिल्ली स्थित घर को आदिल ने ही डिजाइन किया है।दुष्यंत मंगलवार को भी लोकसभा पहुंचे थे। इस बार उन्होंने किसानों को मुद्दा उठाया था।18 मार्च को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद में राष्ट्रपति भवन में उत्तर प्रदेश और राजस्थान के सांसदों को ब्रेकफास्ट पर इनवाइट किया था। इसमें उत्तर प्रदेश-राजस्थान के 96 सांसद मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी यहां आए थे।तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने कहा- यह सरकार सभी को खतरे में डाल रही है। प्रधानमंत्री कहते हैं कि सेल्फ आइसोलेट करो। लेकिन संसद चल रही है। मैं दुष्यंत के साथ एक दिन ढाई घंटे तक बैठा था। बताया जा रहा है कि दो और सांसद सेल्फ आइसोलेशन में हैं। मौजूदा संसद सत्र को स्थगित कर देना चाहिए। इसके बाद डेरेक ने भी खुद को सेल्फ आइसोलेट कर लिया।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here