Home Agra News आगरा प्रशासन की विफलता और अव्यवस्थायें

आगरा प्रशासन की विफलता और अव्यवस्थायें

1901
32

आगरा। कोरोनावायरस के चलते हेरीटेज इंस्टीट्यूट, बरौली अहीर को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है गुरूवार को दिन में सेंटर पर सांप निकलने से मची अफरा-तफरी मच गई। यहां 100 के करीब लोग रखे गए हैं। एक कमरे के बाहर अचानक सांप दिखाई दिया तो शोर मच गया। लोग जमा हो गए। क्वारंटीन सेंटर पर न कोई चिकित्सक था न ही कोई अधिकारी। लोगों ने पुलिस को फोन किया। वह भी 20 मिनट तक नहीं पहुंची। आखिर उन लोगों ने ही हिम्मत करके सांप की ओर कंकड़ फेंके, इससे वह भाग गया। इसका वीडियो भी बनाया जो वायरल हो रहा है।

सवाल: एसआर हॉस्पिटल में संक्रमित मरीजों के साथ क्यों रखा
एसआर हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमित और गैर संक्रमित दोनों को रखा गया है। गैर संक्रमितों का कहना है कि यहां जांच के लिए कोई चिकित्सक भी नहीं आ रहा है। 19 अप्रैल को नमूने लिए गए थे। इसमें 19 लोग निगेटिव और 6 पॉजिटिव आए। निगेटिव आए लोगों को कहीं और शिफ्ट क्यों नहीं किया गया। इससे तो संक्रमण सभी में फैल जाएगा।

संक्रमित लगा रहे झाड़ू, धो रहे फर्श
दुलहरा में 24 लोगों को रखा गया है। यहां कोई सफाई कर्मचारी नहीं है। क्वारंटीन में रहने वाले लोग खुद ही कमरों में फर्श की धुलाई-सफाई कर रहे हैं। झाड़ू भी इन्हें खुद लगाना पड़ रहा है। कपड़े धोने की सुविधा नहीं है। खाना भी बाहर से आता है, जबकि गाइडलाइन के मुताबिक क्वारंटीन में मेस अनिवार्य है। बुधवार दोपहर तीन बजे का वीडियो वायरल होने के बाद डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा क्वारंटीन सेंटर में जो भी कमियां हैं उन्हें दूर किया जाएगा।

सीकरी में दो सेंटर पर सिर्फ एक चिकित्सकीय टीम
फतेहपुर सीकरी इलाके के दो आइसोलेशन सेंटरो पर 60 संक्रमित मरीज भर्ती हैं। इन दोनों सेंटरों के बीच 10 किलोमीटर का फासला है। इसके बावजूद दोनों जगह मात्र एक चिकित्सीय टीम लगाई गई है। कौरई टोल प्लाजा के पास स्थित जेपी शर्मा डिग्री कॉलेज में स्थित आइसोलेशन सेंटर पर 25 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। वहीं रासा इंटरनेशनल कॉलेज में 13 संक्रमित पहले से भर्ती थे। मंगलवार को 22 और शिफ्ट किए जाने से यहां कुल मरीजों की संख्या 35 हो गई है। इन सभी की देखभाल और उपचार की जिम्मेदारी महज एक चिकित्सकीय टीम पर है।

32 COMMENTS

  1. Upon the millions delightful colossal on fan maxxwins – the #1 tangible pelf casino app in America.
    Reach your $1000 OPERATE IT AGAIN hand-out and turn every spin, hand and rolling into bona fide banknotes rewards.
    Permanent =’pretty damned quick’ payouts, whopping jackpots, and habitual activity – download FanDuel Casino in these times and start playing like a pro today!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here