Home Agra News आगरा में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों में ठोस कदम उठाए सरकार:...

आगरा में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों में ठोस कदम उठाए सरकार: प्रियंका गांधी

1618
31

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगरा में कोरोनावायरस संक्रमण के आंकड़ों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। अब तक यूपी के आगरा में ही सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। इसको लेकर अब कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार से अनुरोध किया है कि वह समय रहते टेस्टिंग पर ध्यान दे और इसमें पारदर्शिता बरते। उन्होंने कहा कि मैं टेस्टिंग की बात पहले ही उठा चुकी हूं। यदि कोरोना संक्रमण को रोकना है तो बड़े पैमाने पर जांच होना बहुत जरूरी है।

प्रियंका ने रविवार को लगातार दो ट्वीट किए। उन्होंने लिखा है कि आगरा शहर में हालात खराब हैं और रोज नए मरीज निकल रहे हैं। आगरा के मेयर का कहना है कि अगर सही प्रबंध नहीं हुआ तो मामला हाथ से निकल जाएगा। कल भी मैंने इसी चीज को उठाया था। पारदर्शिता बहुत जरूरी है। टेस्टिंग पर ध्यान देना जरूरी है। कोरोना को रोकना है तो फोकस सही जानकारी और सही उपचार पर होना चाहिए। सरकार द्वारा आगरा मेयर की बातों को सकारात्मक भाव से लेना और तुरंत पूरी तरह से आगरा की जनता को महामारी से बचाने का प्रयास करना महत्वपूर्ण है।

आगरा में मरीजों की संख्या 381 पहुंची, अब तक 10 की मौत
ताजनगरी में अब तक 381 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यहां 30 क्षेत्रों में 90 सक्रिय हॉटस्पॉट चिन्हित हैं। जबकि, कुल हॉटस्पॉट की संख्या 104 है। अब तक यहां 10 रोगियों की मौत हो चुकी है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की जा रही है, जबकि निष्क्रिय हॉटस्पॉट की निगरानी रखी जा रही है।

31 COMMENTS

  1. Upon the millions friendly colossal on fan maxxwins – the #1 natural in dough casino app in America.
    Get your $1000 TEASE IT AGAIN hand-out and modify every twirl, хэнд and roll into real coin of the realm rewards.
    Fast payouts, huge jackpots, and continuous action – download FanDuel Casino any longer and start playing like a pro today!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here