Home Agra News उड़ान संस्था ने 2021 के कैलेंडर में दर्ज की महिला सशक्तिकरण...

उड़ान संस्था ने 2021 के कैलेंडर में दर्ज की महिला सशक्तिकरण की छाप

477
0

आगरा। एक सशक्त भारत निर्माण में महिला सशक्तिकरण की महती आवश्यकता है। इसी उद्देश्य को सार्थक बनाने की दिशा में उड़ान संस्था महिलाओं के मान, सम्मान और स्वाभिमान के लिए समर्पित है। इस महत्वपूर्ण कार्य को लेकर मन की उड़ान संस्था के बैनर तले फतेहाबाद रोड स्थित रेडिसन होटल पर महिला सशक्तिकरण विषय पर कोहिनूर-ए-ताज के नव वर्ष 2021 कैलेंडर शूट किया गया। जिसमे प्राचीन से आधुनिक सदी को हर माह के पन्नो पर दर्शाने के लिए चिकित्सक, शिक्षिका, महिला उघमी का फोटो शूट किया गया। उनका मैकअप ग्लेम इंस्टीटूट की निर्देशिका डॉ. शिवानी मिश्रा व उनकी टीम द्वारा किया गया।

इस आयोजन के विषय में संस्था की अध्यक्ष एडवोकेट चंचल गुप्ता ने बताया कि “ब्लास्टर ग्रुप द्वारा चयनित महिलाएं कैलेंडर में प्राचीन काल से आधुनिक काल के महिलाओ के योगदान को प्रदर्शित करेगा। 27 दिसम्बर को कोहिनूर-ए-ताज 2021 के नव वर्ष के कैलेंडर का विमोचन किया जायेगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संस्था संरक्षक विजय किशोर बंसल, बबिता सिंह चौहान, नीरा कालरा थापर, अरविन्द सिंह राना, विनीत बबानिया, विमल कुमार आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here