भारत चीन की चाल को समझ उसे उसकी भाषा में ही जवाब दे रहा है।
चीन आर्टिकल 370 हटाने, सीमाई इलाकों में सड़क बनाने और FDI पर निगरानी से नहीं है परेशान।
चीन की बौखलाहट की वजह वैश्विक विश्वसनीयता संकट है जिससे उसे उबरने का रास्ता नहीं मिल रहा है।
नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में जो हो रहा है, उसे झुठलाया नहीं जा सकता था क्योंकि कोरोनावायरस की जानकारी छिपाने को लेकर दुनियाभर से फजीहत झेल रहे चीन ने ध्यान भटकाने का यही रास्ता चुना है। चीन की रणनीति है कि भारत के साथ विवाद उस हद तक बढ़े कि पूरी दुनिया की चिंता कोरोना से हटकर दो बड़े देशों के बीच शांति बहाली के प्रयासों की तरफ शिफ्ट हो जाए। भारत ने चीन की इसी चाल को समझकर बिल्कुल संयम बरतने का फैसला किया और विवाद को बिल्कुल स्थानीय स्तर तक सीमित रखने की ठान ली।
विदेश मंत्री व डोभाल के मैदान में न आने से चीन की बढ़ी बौखलाहट
यही वजह है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारतीय और चीनी सैनिकों के एक-दूसरे की आखों में आखें डाले डटे रहने का एक महीना होने जा रहा है, लेकिन मोदी सरकार ने चीन से बातचीत के लिए न विदेश मंत्री एस. जयशंकर और न तो राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल को मैदान में उतारा है। चीन की बढ़ती बौखलाहट का एक वजह यह भी है कि भारत उसकी चाल में नहीं फंस रहा। यह ट्राइड ऐंड टेस्टेड स्ट्रैटिजी है कि दुश्मन को दर्द देना है तो उसकी अपेक्षाओं पर पानी फेरो। भारत चीन के साथ यही कर रहा है।
चीन की बौखलाहट के ये कारण नहीं
परेशान हाल चीन का मूल कारण न जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी करना है, न एलएसी के पास तेजी से ढांचगत निर्माण और न ही चीन से भारत आने वाले प्रत्यक्ष विदेश निवेश (FDI) पर पहरेदारी का फैसला। यदि चीन को आर्टिकल 370 हटाने का खुन्नस निकालना होता तो वह अगस्त 2019 में ही अपना रंग दिखा सकता था। इसी तरह, एलएसी पर भारत की सड़कें सालों से बन रही हैं, वह बहुत पहले ही अड़ंगा डाल सकता था। जहां तक बात भारतीय कंपनियों में चीनी निवेश पर निगरानी की है तो चीन ने भारत से पोर्क के आयात पर प्रतिबंध लगाकर बदला ले लिया है।

चीन क्यों चाहता है भारत से विवाद
चीन को कोविड-19 को लेकर विश्वसनीयता के अभूतपूर्व संकट का सामना करना पड़ रहा है। चीन से फैली इस महामारी का वैश्विक दूरगामी असर हुआ है। ऐसे में दुनिया की नजर में सुपरपावर की छवि गढ़ने के चीनी सपने को बड़ा झटका लगा है। चीन ने ध्यान भटकाने की अपनी पुरानी रणनीति पर दोबारा यकीन किया है, लेकिन उसका यह विश्वास कितना सही साबित होगा और भारत उसके भरोसे को किस हद तक चकनाचूर कर पाएगा, यह भविष्य के गर्भ में छिपा है।
भारत को लेकर चीन का आकलन
बहरहाल, चीन ने तो भारत के सामने लद्दाख की समस्या इसलिए खड़ी क्योंकि उसे लग रहा है कि अन्य देशों की तरह भारत अभी महामारी से जूझ रहा है, अर्थव्यवस्था संकट के दौर से गुजर रही है और राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर भी बहुत अच्छी स्थिति में नहीं है। ऐसे में नित नई महत्वाकांक्षा संजो रहे भारत को उसकी कमियों का आईना दिखाओ और मनोबल तोड़ने की कोशिश करो।

चीन की कमजोरी
चीन को पता है कि वह दुनिया से टक्कर नहीं ले सकता है। वैश्विक संस्थाओं और संधियों से हटना उसके हाथ से ग्लोबल सप्लाइ चेन के फिसलने का खतरा और बढ़ाएगा। चीन की इस रणनीति को समझने के बाद आने वाले कुछ महीनों में एलएसी पर तनाव और बढ़ने की ही आशंका है क्योंकि भारत ने साफ कर दिया है कि इलाके में आधारभूत ढांचे का निर्माण कार्य और तेज किया जाएगा।
भारत सही ट्रैक पर
बागची कहती हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी को अब राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ एक और अनौपचारिक सम्मेलन करना चाहिए जिसके परिणाम जरा हटके हो सकते हैं। भारत ने अभी ताजा विवाद को सुलझाने के लिए चीनी की भाषा मंदारिन बोलने वाले जनरल जोशी और लेह में उनके साथियों को बातचीत का जिम्मा दे रखा है।
आगे की राह
1960 में चीन के साथ सीमा विवाद पर भारत की तरफ से बातचीत करने वाले एस गोपाल ने कहा था कि चीन अपने दावों में कहीं टिकता नहीं है, वह बार-बार बातें बदलता रहता है। चीन अब भी वही कर रहा है। वह सीमा रेखा को लचीला बनाए रखना चाहता है ताकि कभी कोई ठोस समाधान नहीं सके और विवाद का रास्ता खुला रहे। ताजा विवाद में भारत के पास चीन की चाल को भांपते रहने और उसे उसकी चाल में मात देते रहने का ही विकल्प है।





































**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.