नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के साथ चल रहे गतिरोध पर लगातार सवाल उठाकर सेना के मनोबल और आत्मविश्वास को कम करने का प्रयास कर रही है। असम जनसंवाद रैली के जरिए असम भाजपा के कार्यकर्ताओं को दिल्ली से संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि चाहे कोविड-19 से लड़ाई की बात हो या फिर गलवान घाटी में चीन सीमा पर जारी गतिरोध का मसला, कांग्रेस का रवैया बहुत ही गैर जिम्मेदाराना रहा है। उन्होंने कहा कि देश कोरोना संक्रमण काल से गुजर रहा है और विपक्ष को सिवाय छींटाकशी के कुछ नहीं सूझ रहा।
सैनिकों ने दिया मुंहतोड़ जवाब
हमारे जवानों ने एक-एक इंच जमीन की रक्षा करने के लिए दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया और यहां कांग्रेस पार्टी उनके मनोबल और आत्मविश्वास को कमजोर करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा लंबे समय तक विपक्ष में रही लेकिन जब भी देश पर संकट आया हमेशा सरकार के साथ खड़ी रही। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि वे जनता के बीच जाएं और कांग्रेस ने देश का जो अहित किया है उसे बारे में उन्हें बताएं। कहा कि यह वही कांग्रेस पार्टी है जिसके नेता डोकलाम के समय चीन के राजदूत के साथ चुपके-चुपके बात कर रहे थे और फिर दुनिया से उसे छुपा रहे थे। चीनी राजदूत ने जब उनका फोटो वायरल किया तब पता चला देश के महान सपूत डोकलाम के समय चीनी राजदूत के साथ गुफ्तगू में लगे हुए थे।





































**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.