
नोएडा । नोएडा के सेक्टर-126 में जेपी सोसाइटी में गार्ड को गालियां देने वाली महिला को कोर्ट ने 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है। भव्या राय नाम की इस महिला को रविवार सुबह गिरफ्तार किया गया था। महिला का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह गार्ड को गालियां देते और उसका कॉलर पकड़कर घसीटती नजर आ रही थी।
दरअसल, सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड ने गेट खोलने में देरी की थी। इस पर महिला ने गार्ड को गाली देना शुरू कर दिया। उसने डेढ़ मिनट में उसे 9 बार गाली दी और कॉलर पकड़कर घसीटा। गार्ड के साथी उसे छोड़ने की मिन्नत करते रहे, लेकिन उसने गालियां देना बंद नहीं किया। पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वह पेशे से वकील है।
नशे में थी घटना के समय ,अभद्र भाषा बोल रही थी
मामला शनिवार का है। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि महिला तमाम गार्डों से भी अभद्र भाषा का प्रयोग कर रही है। इस दौरान गार्ड उससे बचकर दूर भी जा रहे हैं, लेकिन उसके बावजूद महिला उनके पास जाकर गाली-गलौज कर रही है और एक गार्ड को पकड़कर धक्का-मुक्की भी कर रही है। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में थी।
पुलिस हिरासत में अपनी कार खुद ड्राइव करके गई महिला
चौंकाने वाली बात यह है कि महिला को जब पुलिस ने हिरासत में लिया तो वो अपनी ही गाड़ी में गई और उसे ड्राइव भी खुद ही कर रही थी। इससे पहले नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में श्रीकांत त्यागी का एक महिला को गाली देते हुए वीडियो सामने आया था। श्रीकांत फिलहाल जेल में है।
पीड़ित गार्ड बोला- बहुत हो गई बेइज्जती, नौकरी नहीं करूंगा
बेइज्जती से दुखी गार्ड ने नौकरी छोड़ने की बात भी कही। उसने कहा, ‘बहुत हो गया बेइज्जती सहते-सहते। हम भी परिवार वाले हैं। अब मुझे नौकरी नहीं करना है। हम सोसाइटी में अपनी पूरी जिम्मेदारी से काम करते हैं। सभी महिलाओं को अपनी बहन, मां समझते हैं, लेकिन पढ़ी-लिखी होने के बावजूद महिला में कोई तमीज नहीं है। महिला ने पहले बदतमीजी की है।’
सोसायटी के पदाधिकारी बोले – महिला के खिलाफ एक्शन लेंगे
इस घटना के बाद जेपी सोसायटी के पदाधिकारियों ने बताया कि महिला किराये से रहती है। उसके मकान मालिक से चर्चा की गई है। इस मामले में सोसायटी की तरफ से भी एक्शन लिया जाएगा। महिला से मकान खाली करने को भी कहा जा सकता है।





































**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.