Home State गेहूं खरीदी में देश में सिरमौर बने एमपी ने पंजाब का रिकॉर्ड...

गेहूं खरीदी में देश में सिरमौर बने एमपी ने पंजाब का रिकॉर्ड किया ध्वस्त

962
0

भोपाल। शिवराज सरकार ने कोरोना के संकट के बावजूद इस बार समर्थन मूल्य पर 1 करोड़ 28 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेंहू की खरीद कर देश में पहला स्थान बनाया। अब पंजाब दूसरे स्थान पर है। मुख्यमंत्री ने ट्वीटर के जरिए ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंजाब में 1 करोड़ 27 लाख मीट्रिक टन गेंहू खरीदा गया है, वहीं मध्यप्रदेश में आज तक 1 करोड़ 28 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है। मध्यप्रदेश ने पंजाब का ‘ऑल टाइम रिकार्ड’ तोड़ दिया है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा-

राज्य में यह उपलब्धि उस समय हासिल हुई, जब हम कोरोनावायरस से लड़ रहे हैं। शुरूआत में बारदानों की भी कमी थी, लेकिन हमारी सरकार ने आते ही उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाएं ठीक करने के साथ ही बारदानों आदि भी मुहैया कराए। मौजूदा समय में राज्य की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसके बावजूद सरकार किसानों का पूरा गेंहू खरीद रही है।

फसल सुरक्षा बीमा की राशि भी किसानों को भेजी गई
पिछले दो माह के दौरान किसानों को फसल सुरक्षा बीमा की राशि दिलवाने की व्यवस्था की गयी। इसके लिए सरकार ने अपने हिस्से के 2200 करोड़ रुपयों का भुगतान बीमा कंपनी को किया। इसके बाद किसानों को बीमा की राशि मिल सकी। वहीं श्रमिक, छात्र छात्राओं, गरीबों की विभिन्न योजनाओं के तहत उन्हें राहत पहुंचायी गयी। महिलाओं और वृद्धों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here