
नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और साल 1983 में भारत को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले कपिल देव को शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद इस दिग्गज खिलाड़ी को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद कपिल देव की एंजियोप्लास्टी की गई और अब उनकी सेहत का ताजा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब कपिल देव की हालत स्थिर है और कुछ दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल सकती है।
कपिल देव को रात 1 बजे दिल्ली के फॉर्टिस एसकॉर्ट हार्ट इंस्टिट्यूट में भर्ती कराया गय। कपिल देव को सीने में दर्द की शिकायत थी. डॉक्टरों ने तुरंत कपिल देव को तुरंत आईसीयू में भर्ती किया और उसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। एसकॉर्ट अस्पताल के बयान के मुताबिक, ‘कपिल देव को शुक्रवार देर रात अस्पताल में भर्ती किया गया और डॉक्टर अतुल माथुर और उनकी टीम ने कपिल देव की एंजियोप्लास्टी की। अब कपिल की हालत स्थिर है। जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलेगी।’ बता दें एंजियोप्लास्टी एक ऐसी सर्जरी है जिसे दिल से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जाता है। एंजियोप्लास्टी ‘ब्लॉक’ हुई धमनियों को खोलने की प्रक्रिया है ताकि हृदय में सामान्य रक्त संचार हो सके।





































**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.