Home Lifestyle जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में पर्यटकों के लिए लागू होंगे नए नियम

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में पर्यटकों के लिए लागू होंगे नए नियम

1860
30

ट्रेवल डेस्क। नेचर लवर्स बड़ी संख्या में उत्तराखंड स्थित जिम कॉर्बेट पार्क जाते हैं। जिम कॉर्बेट पार्क में हर साल बड़ी संख्या में सैलानी यहां बने गेस्ट हाउस में नाइट स्टे कर रात के वक्त जंगल के जीवन को नजदीक से देखने का अनुभव लेते हैं। लेकिन हो सकता है कि यह सुविधा आनेवाले समय में बंद हो जाए। वन्य जीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस पर विचार किया जा रहा है।

ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा होगी उपलब्ध
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में पर्यटकों के लिए अब कई नए नियम लागू किए गए हैं। नए नियमों के मुताबिक अब पर्यटकों को ऑनलाइन बुकिंग कराते ही उन्हें जिप्सी का नंबर और उसके ड्राइवर का फोन नंबर दे दिया जाएगा। इससे पर्यटकों को यहां पहुंचने पर जिप्सी बुक कराने की झंझट खत्म हो जाएगी। साथ ही अब यहां एक और सुविधा मिलेगी, जो पूरी तरह से पर्यटकों के हित में है और यहां आने वाले सैलानियों के लिए खुशखबरी भी है। दरअसल, पहले कॉर्बेट नेशनल पार्क में ऑनलाइन बुकिंग कराने के बाद बुकिंग कैंसिल करने पर पैसे रिफंड नहीं मिलते थे लेकिन अब इसकी भी सुविधा शुरू की जाएगी।

उधर, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन ने वन्यजीवों, खासतौर पर बाघों के लिए खतरे को देखते हुए ढिकाला जोन में रात्रि विश्राम सुविधा को बंद किए जाने की सिफारिश की है। पार्क के कार्यकारी निदेशक संजीव चतुर्वेदी ने वन विभाग के शीर्ष अधिकारियों को लिखे एक पत्र में यह सिफारिश की है। अगर इस सिफारिश को मान लिया जाता है तो जिम कॉर्बेट पार्क में सैलानी रात में रुकने का लुत्फ नहीं ले पाएंगे।

30 COMMENTS

  1. Dive into kings maxxwins Casino today and claim your epic welcome package! Play just $5 to unlock 500 exciting spins on Cash Eruption games plus up to $1,000 back in credits if luck isn’t on your side in the first 24 hours. Experience top slots, live tables, and exclusive games—your crown awaits!

  2. Solder together the millions delightful strapping on fan maxxwins – the #1 natural money casino app in America.
    Respite c start your $1000 WITH IT AGAIN hand-out and modify every make up, хэнд and somersault into official readies rewards.
    Fast payouts, immense jackpots, and day in activity – download FanDuel Casino now and start playing like a pro today!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here