Home Tech टिकटोक ने पछाड़ा फेसबुक, विश्व में हासिल किया ये स्थान

टिकटोक ने पछाड़ा फेसबुक, विश्व में हासिल किया ये स्थान

711
29

नई दिल्ली। टिकटोक ने अपनी धाक जमाते हुए फेसबुक को बड़ा झटका दिया है। भारत में बैन सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक ने विश्वस्तर पर एक बड़ा कीर्तिमान हासिल किया है। साल 2020 में टिकटॉक विश्व में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बन चुका है। इसके साथ ही टिकटॉक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक को पछाड़ दिया है। फेसबुक बीते सालों नंबर एक पर काबिज था। हालांकि अब टिकटॉक ने तीन पायदान की लंबी छलांग लगाई है।

इस साल वैश्विक स्तर पर टिकटोक ने कारनामा कर दिखाया है। 2020 में वैश्विक स्तर पर टिकटोक सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बन चुका है। मोबाइल ऐप एनालिटिक्स फर्म ऐप्प एनी की रिपोर्ट के मुताबिक टिकटोक इस साल एंड्रॉइड और आईओएस दोनों पर ही सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया ऐप है। ऐसे में चीन की इस मोबाइल ऐप का विश्वस्तर पर लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

भारत में हाल ही में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। भारत सरकार का कहना था कि टिकटॉक भारत की आतंरिक सुरक्षा के लिए खतरा है। हालांकि विश्व में टिकटॉक का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जा रहा है। इस ऐप के जरिए शॉर्ट वीडियो बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा ऐप्प एनी ने संभावना जताई है कि टिकटोक साल 2021 में 1 अरब मासिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं के आंकड़े को भी पार कर सकता है।

इसके साथ ही टिकटोक ने फेसबुक को पछाड़ दिया है और इस साल सबसे अधिक डाउनलोड किए जाने वाले ऐप बन गया है। वहीं वर्ल्ड लेवल पर टिकटॉक के बाद अब फेसबुक सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला दूसरा ऐप बन गया है। इसके बाद तीसरे नंबर पर व्हाट्सऐप है। तीसरे पायदान से छलांग लगाकर पहली पोजीशन हासिल करने में सफलता पाने वाले टिकटोक को अगर भारतीय मार्किट और मिला होता तो सोचो उसके यूजर क्या होते?

29 COMMENTS

  1. Connect the millions friendly colossal on fanduel casino Louisiana – the #1 tangible pelf casino app in America.
    Respite c start your $1000 TEASE IT AGAIN honorarium and refashion every twirl, хэнд and roll into bona fide banknotes rewards.
    Firm payouts, huge jackpots, and day in action – download FanDuel Casino now and start playing like a pro today!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here