Home health देखिये देशभर की बीते 24 घंटों में मरीजों के आंकड़े

देखिये देशभर की बीते 24 घंटों में मरीजों के आंकड़े

553
25

नई दिल्ली। भारत में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में गिरावट देखि जा रही है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 35,551 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 95,34,964 पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को ये जानकारी दी। इसी दौरान कोविड-19 से 526 और लोगों की मौत हुई, जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा 1,38,648 हो गया। देश में फिलहाल कोविड-19 के 4,22,943 सक्रिय मरीज हैं, जबकि 89,73,373 मरीज इससे उबर चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 40,726 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई।

भारत में रिकवरी रेट 94.11 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.45 फीसदी है। बुधवार को भारत में 11,11,698 नमूनों की जांच की गई, जिसके बाद कुल नमूनों की जांच की संख्या 14,35,57,647 हो गई। महाराष्ट्र अभी भी सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां अब तक 18,32,176 मरीजों की पहचान हुई है, जबकि 47,357 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल राज्य में 47,357 सक्रिय मरीज हैं। इसके साथ ही मरीजों की रिकवरी दर भी तेज़ी से बड़ी है।

25 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here