
रविवार को 67789 केस आए, 71564 मरीज ठीक हुए, 813 की मौत हुई
अब तक 61.46 लाख मरीज ठीक हुए, 8.61 लाख मरीजों का इलाज चल रहा नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण की रफ़्तार लगातार आ रही गिरावट भारत के लिए अच्छे संकेत हैं। देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 71 लाख के पार जरूर है लेकिन रविवार को 67 हजार 789 केस ही सामने आए। यह लगातार 10वां दिन था जब नए केस 80 हजार से कम रह। वहीं संक्रमितों से ज्यादा 71 हजार 564 मरीज ठीक हो गए। रिकवरी का आंकड़ा बढ़ने से एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं। बीते 26 दिनों में इसमें १५ प्रतिशत की गिरावट हुई है। जबकि ये 16 सितंबर को 10.17 लाख के पीक पर थे, जो अब 8.61 लाख पर पहुंच गई है।

कोरोना की वर्तमान स्थिति को देखते हुए स्वस्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने खा कि त्योहारी और ठंड के मौसम में संक्रमण बढ़ने की रफ्तार फिर तेज हो सकती है। जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। ऐसे समय सभी को सावधानी बरतनी होगी।
आप इसे मेरी चेतावनी समझ लें या फिर सलाह, लेकिन अगर त्योहारों के दौरान हमने लापरवाही बरती तो कोरोना फिर से विकराल हो जाएगा। इसलिए त्योहारों के दौरान दूरी और मास्क के साथ नियमों का पालन जरूर करें। बाहर जाने की बजाय घर पर रहकर त्योहार मनाएं।
देश में कोरोना वैक्सीन पर वैज्ञानिकों की हाई कमेटी काम कर रही है। उम्मीद है कि घरेलू स्तर पर जुलाई तक वैक्सीन आ सकती है। वैक्सीन सभी के लिए उपलब्ध कराने पर सरकार का फोकस होगा। शुरू में यह ज्यादा जरूरतमंदों को दी जाएगी। बाद में सभी को उपलब्ध करा दी जाएगी।