लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह की कोरोना रिपोर्ट नेगिटिव आई है। वे बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की पार्टी में शामिल हुए थे। उनके पूरे परिवार के शनिवार को सैंपल लिए गए हैं। सिंह ने खुद को फिलहाल घर में ही अलग-थलग कर लिया है। कनिका कपूर में कोरोनोवायरस पॉजिटिव मिलने के बाद यूपी के स्वास्थ्य मंत्री समेत 45 लोगों के सैंपल लिए गए थे, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। इसमें 28 कनिका के कॉन्टैक्ट के लोग थे, 17 अन्य जगहों के सैंपल शामिल थे।
- कनिका के कार्यक्रम से लौटने के बाद वह मुख्यमंत्री आवास पर 15 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए थे
- कनिका में कोरोनोवायरस पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री समेत 45 लोगों के सैंपल लिए गए थे, सभी की रिपोर्ट निगेटिव
कनिका की पार्टी में जय प्रताप परिवार के साथ शामिल हुए थे। इसके बाद वे सरकार के कई कार्यक्रमों में भी शामिल हुए, जिसमें मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्री और अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान लगातार कोरोनावायरस संक्रमण को नियंत्रण के लिए प्रोटोकॉल के बारे में भी बताया जा रहा था।
चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह 14 मार्च को परिवार सहित डालीबाग कॉलोनी में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस पार्टी में कई वीवीआईपी भी शामिल थे। उनके साथ पत्नी और दो बच्चे भी थे। कनिका की मौजूदगी वाले समारोह से लौटने के बाद वह मुख्यमंत्री आवास पर रविवार (15 मार्च) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए थे। स्वास्थ्य मंत्री ने 16 मार्च को स्वास्थ्य भवन में संक्रामक रोग निदेशालय के कंट्रोल रूम का मुख्यमंत्री के साथ निरीक्षण भी किया था। वह इस दौरान अधिकारियों और मीडियाकर्मियों से घिरे रहे। इसके बाद वह 17 मार्च को लोकभवन में हुई कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए। इसी दिन राजकीय नर्सेस संघ के एक पदाधिकारी ने भी उनसे शाम को मुलाकात की थी।





































**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.