Home MOST POPULAR लॉकडाउन में हुए फेरे, पुलिस ने किया शादी का इंतजाम और अफसर...

लॉकडाउन में हुए फेरे, पुलिस ने किया शादी का इंतजाम और अफसर ने कन्यादान

503
1

पुणे। कोरोना संक्रमण के चलते पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है वहीं पुणे में 2 मई को अमोनोरा क्लब में एक अनोखी शादी हुई। इसमें स्थानीय पुलिसवाले न सिर्फ बाराती बने, बल्कि एक पुलिसवाले ने लड़की का कन्यादान भी किया। खास यह है कि लड़के और लड़की के पिता दोनों सेना में कार्यरत हैं और दोनों लॉकडाउन की वजह से इस शादी में शामिल नहीं हो सके।

दोनों करते हैं पुणे में नौकरी
पुणे में रहने वाले आईटी इंजीनियर आदित्य सिंह बिष्ट और पुणे की डॉक्टर नेहा कुशवाहा ने रविवार को शादी कर ली। लड़के के पिता देवेंद्र सिंह सेना में कर्नल हैं और उनकी पोस्टिंग देहरादून में है। जबकि लड़की के पिता अरविंद सिंह कुशवाहा भी सेना में डॉक्टर हैं और नागपुर में सेना के मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य के तौर पर कार्यरत हैं।

इंजीनियर आदित्य सिंह बिष्ट और डॉक्टर नेहा कुशवाहा

सोशल डिस्टेंसिंग का रखा गया ध्यान
लॉकडाउन के कारण दोनों तरफ के माता-पिता शादी में शामिल नहीं हो पाए। नेहा और आदित्य की सगाई फरवरी में हो चुकी है। 2 मई को उनकी शादी तय की गई थी। दोनों के माता-पिता लॉकडाउन में फंसे होने से उन्होंने स्थानीय पुलिस से लड़की का कन्यादान करने का अनुरोध किया। सेना के अधिकारियों के अनुरोध का सम्मान करते हुए हड़पसर के पुलिस निरीक्षक प्रसाद लोणारी ने इस अनूठी शादी का आयोजन किया और लड़की का कन्यादान भी किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन न हो, इसका पूरा ध्यान रखा गया।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here