Home Uncategorized सरकारी कर्मचारी अगले 6 महीने नहीं कर पाएंगे हड़ताल, योगी सरकार ने...

सरकारी कर्मचारी अगले 6 महीने नहीं कर पाएंगे हड़ताल, योगी सरकार ने लगाया एस्मा

1068
0

यूपी सरकार ने 6 महीने तक सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल पर लगाई रोक।
सरकार का यह आदेश राज्य कर्मचारियों, सरकारी निगम और प्राधिकरणों पर लागू होगा।
हालांकि बिजली कर्मचारियों ने शुक्रवार को ही निजीकरण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

लखनऊ। कोरोना महामारी के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने अगले 6 महीने तक राज्य में सरकारी कर्मचारियों के हड़ताल करने पर रोक लगा दी है। सरकार का यह आदेश राज्य सरकार के अधीन सरकारी कर्मचारियों, राज्य सरकार के स्वामित्व वाले निगम और स्थानीय प्राधिकरणों पर लागू होगा।

हालांकि बिजली कर्मचारियों ने शुक्रवार को ही निजीकरण और श्रम कानून संशोधन को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। यूपी बिजली कर्मचारी संघ के बैनर तले जुटे संविदा और स्थाई कर्मियों ने काला फीता बांधकर लेसा भवन सहित वृंदावन, कानपुर रोड, हुसैनगंज आदि सभी जोन और खंड कार्यालयों पर सरकार विरोधी नारेबाजी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here