Home Entertainment सुशांत के पिता ने खुद को सुशांत का कानूनी वारिस किया घोषित,...

सुशांत के पिता ने खुद को सुशांत का कानूनी वारिस किया घोषित, कहा- अब मेरी इजाजत के बिना सुशांत के बारे में कुछ बताना गैरकानूनी

703
35
  • सुशांत के पिता केके सिंह ने कहा- अब परिवार के अलावा कोई और व्यक्ति सुशांत के बारे में कुछ भी बताने का हकदार नहीं।
  • कुछ वकीलों ने मीडिया में यह कहकर बयान जारी किया था कि उन्हें सुशांत ने हायर किया था।

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने बुधवार को कहा कि वे ही अपने बेटे के कानूनी उत्तराधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि सुशांत ने अपने जीवन में जिन वकीलों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और प्रोफेशनल्स को रखा था, उनकी सेवाएं ले रखी थीं, वे अब खत्म होती हैं। वे सुशांत के बारे में कुछ भी बताने के अधिकारी नहीं हैं। अगर कोई भी ऐसा करता है तो उसे पहले मेरी मंजूरी लेनी होगी। सुशांत के परिवार में अब मैं और उसकी बहनें ही शामिल हैं।

अब कोई और सुशांत की ओर से बयान दे तो गैर-कानूनी होगा
केके सिंह ने यह बयान तब जारी किया, जब कुछ वकीलों ने मीडिया में यह कहकर बयान जारी किया कि उन्हें सुशांत ने हायर किया था। केके सिंह ने कहा कि इन वकीलों ने मीडिया में कथित रूप से सुशांत के साथ हुई बातचीत के बारे में बताया। बार काउंसिल ऑफ इंडिया और इंडियन एविडेंस एक्ट के नियमों के मुताबिक ऐसा नहीं किया जा सकता है।

मेरे और बहनों के अलावा कोई परिवार होने का दावा करे तो यह गलत
उन्होंने यह भी कहा- मैं यह भी स्पष्ट कर दूं कि सुशांत के परिवार में केवल मैं और उसकी बहनें ही शामिल हैं। हमने वरुण सिंह को अपना वकील नियुक्त किया था और उनके जरिए वरिष्ठ वकील विकास सिंह हमारे परिवार को रिप्रेजेंट करेंगे। अगर कोई और भी परिवार का सदस्य होने के दावा करता है तो मैं इसे मंजूरी नहीं देता हूं।

35 COMMENTS

  1. Solder together the millions delightful colossal on fanduel online casino – the #1 real in dough casino app in America.
    Reach your $1000 PLAY IT AGAIN bonus and refashion every relate, хэнд and rolling into real cash rewards.
    Fast payouts, whopping jackpots, and non-stop fight – download FanDuel Casino again and start playing like a pro today!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here