
नई दिल्ली। क्रिकेट वॉर जारी है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को दुनिया के सबसे अच्छे बल्लेबाजों में गिना जाता है, लेकिन मौजूदा आईपीएल सीजन में वह कुछ खास नहीं कर सके हैं। स्मिथ के आईपीएल में प्रदर्शन पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर का कहना है कि राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए स्टीव स्मिथ मुख्य वजह हैं जिसकी वजह से टीम का प्रदर्शन खराब है। गंभीर ने कहा कि अगर राजस्थान की टीम स्टीव स्मिथ को बाहर करती है तो टीम ओशेन थॉमस को खिला सकती है जिसकी वजह से जोफ्रा आर्चर को गेंदबाजी में और भी मदद मिल सकती है।
गौतम गंभीर ने कहा कि मुझे लगता है कि स्टीव स्मिथ राजस्थान टीम के लिए मुख्य वजह हैं, मैं यह पहले दिन से कहता आ रहा हूं। स्टीव स्मिथ खुद को अगर बाहर करते हैं तो राजस्थान की टीम ओशेन को टीम में ले सकती है। टीम में जो भी कप्तान हो वो आर्चर का बेहतर इस्तेमाल कर सकता है। मुझे दिल्ली के खिलाफ मैच याद है, जिसमे दिल्ली की टीम ने 10 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिया था वो भी आर्चर के दो ओवर में। अगर राजस्थान के पास और विदेशी तेज गेंदबाज होते तो आर्चर से शुरुआती 6 ओवर में 3 ओवर कराए जा सकते हैं और विरोधी टीम की मुश्किल को और बढ़ाया जा सकता है।
बता दें कि रविवार को खेले गए मैच में भी स्टीव स्मिथ कुछ खास नहीं कर सके और महज 11 रन ही बना सके थे। हालांकि राजस्थान की टीम ने मुंबई के खिलाफ मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज की। टीम की ओर से बेन स्टोक्स ने शानदार बल्लेबाज करते हुए लगातार दूसरे सीजन में भी शतक जड़ा। स्टोक्स के अलावा संजू सैमसन ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। ये आरोप तो एक दूसरे पर लगते रहेंगे।




































