- अग्र मिलन समिति ने मनाया होली मिलन समारोह, कर्मयोगी एनक्लेव में फाग गीतों पर जमकर थिरकीं महिलाएं
- डॉ. राम नर्मदा परशुराम सेवा सदन में आयोजित समारोह में 10 वृद्धजनों को किया सम्मानित
आगरा। कर्मयोगी कमला नगर स्थित डॉ. राम नर्मदा परशुराम सेवा सदन पर अग्र मिलन समिति ने होली मिलन और वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन किया। महाराजा अगसेन के चित्र के समक्ष संरक्षक सतीश चंद्र अग्रवाल, डीडी सिंघल, अध्यक्ष पवन बंसल और महासचिव संजय अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में वैश्य समाज के 10 वृद्धजनों का सम्मान किया है साथ ही अग्र माता-पिता की उपाधि 92 वर्षीय शांति स्वरूप अग्रवाल और 86 वर्षीय माधुरी देवी अग्रवाल को दी गई।
फाल्गुन के गीतों पर खूब नृत्य किया
समारोह के दौरान वृंदावन से कलाकारों ने मनोहारी राधा-कृष्ण के नृत्य प्रस्तुत किया तथा फूलो की होली के माध्यम से ब्रज की झलक दिखाई। अतिथियों का स्वागत माथे पर चन्दन का तिलक लगा कर किया। होली मिलन समारोह में संस्था की महिला सदस्यों ने फाल्गुन के गीतों पर खूब नृत्य किया। अध्यक्ष पवन बंसल ने बताया कि होली मिलन समारोह आयोजित करने का मकसद आपसी सौहार्द बढ़ाना है।
इन्हे मिला वृद्धजन सम्मान
सुरेश कुमार अग्रवाल, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, गोपाल दास, रामनिवास मंगल, मोहन लाल मित्तल, शांति देवी बंसल, ललिता देवी, सावित्री देवी। इस अवसर पर विजय अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, प्रमेंद्र गर्ग, अजय गोयल, पवन अग्रवाल, हरीश गोयल, सुमित गर्ग, अंकित बंसल, शुभम अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, राजू बंसल, गिरीश बंसल, कंचन बंसल, दिव्या सिंघल, रिचा गर्ग आदि मौजूद रहे।





































**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.