Home health इन चीजों से दूर होगी कब्ज की समस्या

इन चीजों से दूर होगी कब्ज की समस्या

2729
17
Woman has stomachache,stomachache

हेल्थ डेस्क। इन दिनों सर्दी-खांसी और जुकाम की ही तरह कब्ज भी एक कॉमन प्रॉब्लम बनता जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग इस समस्या से पीड़ित हो रहे हैं। एक्सर्साइज की कमी, पानी कम पीना, फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन न करना, बाहर का खाना और खासतौर पर जंक फूड खाने की वजह से कब्ज की समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें खाने से दूर हो जाएगी आपकी कब्ज की समस्या।

फलों का राजा आम
कब्ज के इलाज में सबसे कारगर माना जाता है आम। गर्मियों का मौसम है और इस वक्त आम खाना वैसे भी अच्छा माना जाता है। आम में फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो पेट साफ करने में मदद करते हैं। लिहाजा अगर आप भी क्रॉनिक कॉन्स्टिपेशन की समस्या से ग्रस्त हैं तो हर दिन एक आम खाएं।

दही का सेवन
दही और छाछ को पेट में गुड बैक्टीरिया बढ़ाने के लिए सबसे कारगर माना जाता है। ऐसे में अगर आप ज्यादा से ज्यादा गुड बैक्टीरिया वाली चीजों का सेवन करेंगे तो पेट का पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करेगा और आपकी कब्ज की समस्या में भी सुधार होगा।

पपीता खाएं
पपीते में विटमिन ए, पोटैशियम और कैल्शियम काफी मात्रा में होता है। पपीता एक रेशेदार फल है इसलिए ये आंतों की अच्छी तरह सफाई करता है। पपीते का रोज सेवन पेट की कई बीमारियों से बचाता है।

नींबू का रस
नींबू में विटमिन सी होता है जो पेट में मौजूद मल को सॉफ्ट बनाकर शरीर से बाहर आसानी से निकालने में मदद करता है। आप चाहें तो गुनगुने पानी में नींबू का रस डालकर पी सकते हैं। नींबू का रस और पानी शरीर को ऐल्कलाइन बना देता है जिससे कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।

17 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here