Home National तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित का 81 साल की...

तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित का 81 साल की उम्र में निधन

762
1


नई दिल्ली । 81 साल की कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित का शनिवार को निधन हो गया। सुबह तबीयत बिगड़ने पर उन्हें राजधानी के एस्कॉर्ट्स फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. अशोक सेठ ने बताया कि इलाज के दौरान दोपहर 3.15 बजे शीला दीक्षित को कॉर्डियक अरेस्ट हुआ। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। शीला दीक्षित 15 साल दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। इसी साल 10 जनवरी को उन्हें दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था। 2014 में उन्हें केरल का राज्यपाल बनाया गया था। हालांकि, उन्होंने 25 अगस्त 2014 को इस्तीफा दे दिया था। वे इस साल उत्‍तर-पूर्व दिल्‍ली से लोकसभा चुनाव लड़ी थीं। हालांकि, उन्हें भाजपा के मनोज तिवारी के सामने हार मिली। शीला 1984 से 1989 तक कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद रही थीं। 1986 से 1989 तक केंद्रीय मंत्री पद भी संभाला।

1998 में मिली थी दिल्ली की कमान
शीला पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय थीं, लेकिन लगातार 4 लोकसभा चुनाव हारने के बाद 1998 में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें दिल्ली की जिम्मेदारी दी। शीला ने चुनाव में पार्टी की कमान संभाली और चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री बनीं। उन्होंने 2013 तक तीन कार्यकाल बतौर मुख्यमंत्री पूरे किए थे।

1 COMMENT

  1. Cho dù bạn là một khách chơi mới hoặc đã chơi lâu năm, hệ thống game của slot365 link alternatif luôn đáp ứng được nhu cầu của từng người chơi. Tham gia vào những trò chơi hấp dẫn, bạn sẽ có cơ hội giải trí, thư giãn và đặc biệt là có thể gặt hái được những chiến thắng lớn nếu may mắn đứng về phía mình. TONY01-06S

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here