Home National देश के कुछ बेहद सुंदर एयरपोर्ट्स

देश के कुछ बेहद सुंदर एयरपोर्ट्स

2546
39

ट्रेवल डेस्क। आजकल चीन का डेक्सिंग एयरपोर्ट लाइमलाइट में है। इसका कारण है इस एयरपोर्ट का लुक, इंफ्रास्ट्रक्चर और पोर्ट को तैयार होने में लगा समय। इस एयरपोर्ट की तारीफ में हर तरफ कसीदे पढ़े जा रहे हैं। वहीँ भारत में भी यात्रियों का दिल जीत लेने वाले एयरपोर्ट्स स्थित हैं। इतना ही नहीं, बड़ी संख्या में पर्यटक सिर्फ इन एयरपोर्ट्स को विजिट करने भी आते हैं…

हरे-भरे मैदान से घिरा श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अपनी लोकेशन के कारण सैलानियों का पसंदीदा एयरपोर्ट है। चारों तरफ हरे-भरे मैदान के साथ हिमालय की चोटियों को देखते हुए जब हवाई अड्डे से बाहर निकलते हैं तो ऐसा महसूस होता है कि हम कोई सपना देख रहे हैं या स्वर्ग की सैर पर आए हैं।

वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, पोर्ट ब्लेयर
गहरा नीला सागर और चारों तरफ सदाबहार वर्षावन के व्यू के साथ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का यह एयरपोर्ट किसी परीकथा के स्पॉट की तरह लगता है। फ्लाइट के कांच से नजर आनेवाला व्यू दिल जीत लेता है। ऐसा लगता है कि हम अलदीन के जादुई कालीन पर सवार हैं और जिनी के साथ किसी स्वप्न नगरी के दर्शन कर रहे हैं।

लेंगपुई एयरपोर्ट, मिजोरम
पूर्वोत्तर भारत में हरे-भरे पहाड़ों में बना, लेंगपुई हवाई अड्डा, मिज़ोरम के आइजोल में स्थित एक घरेलू हवाई अड्डा है। यह एयरपोर्ट पूर्वोत्तर को हवाई मार्ग के जरिए शेष भारत से जोड़ता है। आइज़ॉल में गुवाहाटी और कोलकाता से लेंगपुई तक दैनिक उड़ानें संचालित होती हैं। जबकि इम्फाल के लिए उड़ानें सप्ताह में तीन बार संचालित होती हैं। समुद्र तल से 2500 मीटर ऊपर अपने अद्भुत स्थान के कारण यह एयरपोर्ट बेहद सुंदर है। इस एयरपोर्ट का व्यू यहां पहुंचते ही एनर्जी से भर देता है।

केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, बेंगलुरु
बेंगलुरु में केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बाहर और अंदर दोनों जगहों से बेहद सुंदर है। यह 4,000 एकड़ में फैला हुआ है और शहर के बाहरी इलाके में स्थित है, यह देश के अत्यधिक व्यस्त रहनेवाले एयरपोर्ट्स में से एक है। तो जब भी आप यहां होते हुए कहीं की सैर के लिए निकले या इसे ही घूमने आएं तो कुछ ऐक्स्ट्रा टाइम लेकर चलें। ताकि यहां की व्यस्तता के कारण आपको किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इंदिरा गांधी नेशनल एयरपोर्ट, दिल्ली
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भारत में सबसे बड़ा और सबसे सुंदर एयरपोर्ट माना जाता है। यह एयरपोर्ट 6 टर्मिनलों में फैला हुआ है। आप जब भी इस पोर्ट से कहीं के लिए फ्लाइट लें तो बेहतर होगा कुछ घंटे का समय साथ लेकर चलें और आराम से इस एयर पोर्ट के दर्शन करें। आपको पता ही नहीं चलेगा कि आपका समय कैसे पूरा हो गया।

छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मुंबई
महान मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी के नाम पर बना यह एयरपोर्ट देश का व्यस्ततम एयरपोर्ट कहलाता है। जानकारी के अनुसार यहां से प्रति दिन लगभग 900 एयरक्राफ्ट मूवमेंट होते हैं। हालांकि यह पोर्ट आपको बाहर से देखने में उतना भव्य नहीं लगेगा। लेकिन अगर आपको वास्तुकला और क्रिएटिविटी की समझ है तो इसके अंदर का नजारा आपको आकर्षित करेगा।

39 COMMENTS

  1. You can protect yourself and your dearest by being heedful when buying prescription online. Some pharmacy websites operate legally and provide convenience, secretiveness, bring in savings and safeguards over the extent of purchasing medicines. http://playbigbassrm.com/

  2. WOW Vegas is a exceptionally rated free-play platform with thousands of slots and strong contestant rewards programs. Legal and unimperilled, it lets users enjoy wow casino vibes while collecting Sweepstakes Coins with a view potential actual rewards.

  3. Solder together the millions delightful momentous on fanduel sports betting – the #1 real pelf casino app in America.
    Respite c start your $1000 TEASE IT AGAIN bonus and modify every twirl, hand and roll into official cash rewards.
    Firm payouts, gigantic jackpots, and continuous action – download FanDuel Casino any longer and start playing like a pro today!

  4. Ζήσε το πολυτελές παιχνίδι στο Betano https://betanogame.org/el/. Οι νέοι παίκτες λαμβάνουν γενναιόδωρο μπόνους καλωσορίσματος 100% έως €500 + δωρεάν περιστροφές. Γύρισε τα reels στα τελευταία slots ή συμμετέχε σε live τραπέζια με πραγματικούς dealers. Το Betano κάνει κάθε στιγμή αξέχαστη.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here