Home National पीएम मोदी ने की केदारनाथ में पूजा-अर्चना, साथ ही लिया विकास कार्यों...

पीएम मोदी ने की केदारनाथ में पूजा-अर्चना, साथ ही लिया विकास कार्यों का लिया जायजा

1611
31

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उत्तराखंड की दो दिवसीय यात्रा पर केदारनाथ पहुंचे। उन्होंने करीब आधे घंटे पूजा-अर्चना की। केदारनाथ क्षेत्र में विकास कार्यों का जायजा भी लिया।वे रात्रि विश्राम भी केदारनाथ में ही करेंगे। मोदी रविवार को बद्रीनाथ के दर्शन करेंगे।

हमें कोई परेशानी नहीं- चुनाव आयोग
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने उत्तराखंड दौरे की जानकारी चुनाव आयोग को भी दी थी। आयोग ने कहा कि मोदी की इस यात्रा से हमें कोई परेशानी नहीं है। आयोग के अफसर के मुताबिक, ‘‘प्रधानमंत्री की यह आधिकारिक यात्रा है, तो यह की जा सकती है। हमने पीएमओ को याद दिलाया है कि आचार संहिता अभी भी लागू है।’’

पुलिसकर्मी न करें मोबाइल का इस्तेमाल: डीजीपी
उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने मोदी की दो दिवसीय यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन से दूरी बनाए रखने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा है कि जवान बिना बताए ड्यूटीस्थल न छोड़ें। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

9 मई को खुले थे केदारनाथ के कपाट
इस बार 9 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खोले गए थे। यहां एक साथ छह हजार लोगों के रुकने की व्यवस्था की गई है। यात्रा मार्ग में 300 से ज्यादा टेंट लगाए गए हैं। बद्रीनाथ के कपाट 10 मई को खोले गए थे।

मोदी की केदारनाथ की चौथी यात्रा
यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी केदारनाथ में ही रात्रि विश्राम करेंगे। लिहाजा सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा गया है। मोदी पिछले साल नवंबर में भी केदारनाथ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जवानों के साथ दिवाली भी मनाई थी। 2017 में भी दो बार (मई और अक्टूबर) वे केदारनाथ पहुंचे थे।

31 COMMENTS

  1. Upon the millions winning big on fanduel casino Texas – the #1 real money casino app in America.
    Reach your $1000 WITH IT AGAIN gratuity and deny b decrease every spin, хэнд and rolling into real readies rewards.
    Fast payouts, huge jackpots, and non-stop activity – download FanDuel Casino again and start playing like a pro today!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here