Home health वर्ल्ड म्यूजिक डे: संगीत सुनने के है काफी सरे फायदे ,जानें

वर्ल्ड म्यूजिक डे: संगीत सुनने के है काफी सरे फायदे ,जानें

1390
29

Smiling beautiful brunette relaxing on the couch and listening music in the living room; abode; adult; apartment; asleep; beautiful; brown; brunette; calm; caucasian; charming; cheerful; content; couch; day; domestic; domicile; enjoying; female; gorgeous; hair; happy; headphones; home; homey; house; household; indoors; leisure; life; lifestyle; listening; living; lounge; lying; music; napping; peaceful; pillow; pretty; relaxing; resting; room; sitting; sleeping; slumber; smiling; sofa; striped; t-shirt; woman; young

मांसपेशियों को दे आराम, संगीत
अगर आपको रात में नींद नहीं आती है तो आप सुकून देने वाला संगीत सुनें। निश्चित तौर पर आपको बेहतर नींद आएगी। दरअसल, संगीत मांसपेशियों को आराम देता है और उन विचारों की व्याकुलता को दूर करता है जो आपके सोने में बाधक हैं। इससे आपका मूड खुशमिजाज रहता है और सोचने-समझने की शक्ति भी बढ़ती है। इतना ही नहीं अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो वह समस्या भी धीरे-धीरे सुधरने लगती हैं। इसी वजह से आजकल अस्पतालों में भी संगीत का सहारा लिया जा रहा है। देखा गया है जिन मरीजों को संगीत सुनाया जाता है उनके स्वस्थ होने में समय कम लगता है। आगे की स्लाइड्स में जानें, संगीत सुनने के कई और फायदे…

अकेलापन और तनाव को करें दूर
रोजाना करीब 20 से 30 मिनट संगीत के संग बिताने से हमारा अकेलापन व तनाव भी दूर होता है। इससे आप बुढ़ापे में भी अपने आपको फ्रेश महसूस करेंगे। उम्र के साथ आपका दिमाग और याददाश्त भी तेज होगी क्योंकि संगीत से दिमाग की कसरत होती है। लखनऊ सिविल हॉस्पिटल की साइकायट्रिस्ट डॉ. दीप्ति सिंह का कहना हैं, ‘मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के मामले में संगीत चिकित्सा के नतीजे बेहद ही रोचक और सुखद हैं। इससे रोग-प्रतिरोधक क्षमता पर पॉजिटिव असर पड़ता हैं, तनाव वाले हार्मोन कम होते है। संगीत इंसान में जीने की भावना को जन्म देता है।’

महसूस करेंगे सकारात्मक
संगीत, कॉर्टिसोल के स्तर को कम करके तनावग्रस्त मांसपेशियों को आराम देता है। इससे आप पहले की तुलना में अधिक आशावादी और सकारात्मक महसूस करते हैं। कई अध्ययनों से यह भी साबित हुआ है की म्यूजिक सुनने से दिमाग रिलैक्स मोड में चला जाता है। क्लासिकल म्यूजिक इसमें ज्यादा फायदेमंद हैं। रेग्युलर म्यूजिक सुनने से ब्रेन फंक्शन बेहतर होते हैं और क्रिएटिविटी बढ़ती है।

दर्द में तुरंत राहत
दर्द चाहे तन का हो या मन का, संगीत दोनों में ही अपनी छाप छोड़ता है। इस समस्या से निपटने के लिए संगीत में गजब की क्षमता है। एक अध्ययन में पाया गया की असहनीय दर्द में जब रोगी को संगीत सुनाया गया तो वह अपने दर्द की प्रतिक्रिया देना भूल गया क्योंकि दर्द और चिंता से पीड़ित लोग बहुत जल्दी संगीत में अवशोषित हो जाते हैं और दर्द से तुरंत राहत महसूस करते हैं।

इम्यून सिस्टम को बनाये मजबूत
संगीत से आपके शरीर में इम्युनोग्लोबुलिन ए में वृद्धि होती है। यह ऐंटीबॉडी श्लेष्म प्रणाली में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है और कोशिकाओं को स्वस्थ रखता है, आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनता है और याददाश्त भी तेज होती है।

29 COMMENTS

  1. Upon the millions friendly big on fanduel casino Alabama – the #1 legitimate coins casino app in America.
    Respite c start your $1000 OPERATE IT AGAIN gratuity and turn every twirl, хэнд and rotate into legitimate banknotes rewards.
    Permanent =’pretty damned quick’ payouts, gigantic jackpots, and non-stop activity – download FanDuel Casino any longer and start playing like a pro today!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here