Home Lifestyle शादी के लिए लड़कियों की खास पसंद होते हैं, ऐसे लड़के

शादी के लिए लड़कियों की खास पसंद होते हैं, ऐसे लड़के

884
32

शादी सभी लिए किसी सपने से कम नहीं है। हर कोई के लिए सपनों का राजकुमार और राजकुमारी चाहते हैं। बात लड़कियों की करें तो उनके सपने बेहद संजीदा होते हैं। वैसे तो शादी लड़की और लड़के दोनों के जीवन की एक नई शुरुआत होती है और दोनों के ही जीवन को बहुत हद तक बदल देती है। वैसे तो परफेक्ट कपल सिर्फ लुक्स से नहीं बल्कि उनके स्वभाव से बनते हैं। इसके बावजूद लड़कियां पार्टनर चुनते समय उनकी हाइट और पर्सनाल्टी को भी देखती हैं। इसी के चलते एक स्टडी भी की गई। जिसमें पता चला कि करीब 90 प्रतिशत लड़कियां खुद से ज्यादा हाइट वाले लड़कों को पसंद करती हैं और उनसे शादी करना चाहती हैं। ऐसे लड़कों को देख लड़कियां जल्दी इंप्रेस होती हैं।

जानकारी के अनुसार इस बात का खुलासा जर्मनी की यूनिवर्सिटी ऑफ जोटिंगेन और फिमेल हेल्थ एप क्लू द्वारा की गई स्टडी में हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादातर लड़कियां एवं महिलाएं अपने लिए पार्टनर चुनते समय अच्छी हाइट वाले लड़कों को तरजीह देती हैं। उन्हें लगता है कि वो ऐसे लड़कों के साथ सुरक्षित महसूस करेंगी। साथ ही उनके साथ ट्यनिंग बेहतर रहेगी। इसके अलावा लड़कियां उनका नेचर भी देखती हैं। वो चाहती हैं कि उनका पार्टनर दयालू हो जिससे उनके साथ एडजस्ट करना आसान होगा। साथ ही ऐसे लड़के उनकी भावनाओं की कद्र करेंगे।

स्टडी के अनुसार 72 फीसदी लड़कियां ऐसा पार्टनर तलाश करती हैं जो उदार स्वभाव का हो। वहीं 60% महिलाएं ऐसे लड़कों से शादी करना चाहती हैं जिनके पास पास पैसों की कमी न हो। जिससे उन्हें शादी के बाद आर्थिक रूप से किसी तरह का कोई समझौता न करना पड़े। इसके अलावा 25% लड़कियों के लिए लड़कों का धर्म बेहद मायने रखता है। वे इसी आधार पर लड़कों का चुनाव करती हैं।

यूनिवर्सिटी की ओर से किए गए इस स्टडी के लिए एक सर्वे कराया गया। जिसमें 180 देशों के करीब 64,000 लोगों को शामिल किया गया। इनमें से 40,600 लड़कियों की उम्र 18 से 24 के बीच थी। वहीं दूसरे एज ग्रुप में 25-29 साल के कपल्स को शामिल किया गया। इस रिसर्च में शामिल होने वाले 3,800 कपल्स ऐसे थे जिनकी उम्र 40 से ज्यादा थी।

इस रिपोर्ट के मुताबिक आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आखिर लड़कियों के सपने शादी के प्रति कैसे होते हैं? वैसे ये सपने देखना कोई बुरी बात नहीं है। क्योंकि लड़कियां शादी के प्रति ज्यादा गंभीर होती हैं। इस लिहाज से देखा जाय तो उनके सोचने का दायरा बहुत ही व्यापक है। अपने भविष्य के लिए पहले से ही निर्णय कर लेना एक अच्छी और सच्ची पहल है।

32 COMMENTS

  1. Connect the millions winning colossal on fanduel sportsbook – the #1 real in dough casino app in America.
    Pick up your $1000 WITH IT AGAIN bonus and refashion every relate, хэнд and somersault into legitimate banknotes rewards.
    Irresponsibly payouts, whopping jackpots, and continuous action – download FanDuel Casino now and start playing like a pro today!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here