
नई दिल्ली।भारतीय ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। अब लाइव Chat नोटिफिकेशन से जुड़ा ये खास फीचर लॉन्च हो गया है। फोन में लगातार नोटिफिकेशन से परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके बाद एक फीचर आया कि WhatsApp पर व्यक्तिगत और ग्रुप चैट को एक साल तक के लिए म्यूट किया जा सकेगा। ऐसा लगता है कि फेसबुक के मालिकाना हक वाले वॉट्सऐप में बदलाव चल रहा है। नए फीचर के अनुसार चैट को हमेशा के लिए भी म्यूट करने का ऑप्शन दिया गया है। भारतीय यूजर्स अब ‘Always Mute’ ऑप्शन के साथ किसी चैट को हमेशा के लिए म्यूट पर डाल सकते हैं।
नई सुविधा सर्वर-साइड अपडेट प्रतीत होती है, जिसका अर्थ है कि ऐप स्टोर से उसे अपडेट किए बिना यूजर्स नए म्यूट विकल्प को प्राप्त कर रहे हैं। अगर यूजर्स इसे नहीं देख पा रहे हैं, तो गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से ऐप को अपडेट करना चाहिए। इसके बारे में वॉट्सऐप ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिये ऐलान किया। वॉट्सऐप का यह फीचर पूरी तरह से हैरान करने वाला नहीं है क्योंकि एक रिपोर्ट में इस तरह का फीचर आने की संभावना पहले ही जताई गई थी। यह एंड्रॉइड बीटा वर्जन और आईफोन बीटा वर्जन में उपलब्ध है।
एक साल के के लिए चैट म्यूट करने का ऑप्शन पहले उपलब्ध था जिसे ‘Always Mute’ ने अब बदल दिया है। 8 घंटे और एक स्प्ताह म्यूट के विकल्प के आगे यह ऑप्शन आता है। इस फीचर पर जाने के लिए यूजर को किसी व्यक्तिगत या ग्रुप चैट में जाना होगा। दाएं तरफ टॉप में मेन्यू में जाकर म्यूट चैट का ऑप्शन सलेक्ट करना होगा। ओपन चैट में नाम पर क्लिक करने के बाद वॉट्सऐप वेब के यूजर इस फीचर को प्राप्त कर सकते हैं।