Home International दुबई बस हादसे में 12 भारतीय सहित 17 लोगों की जान गई

दुबई बस हादसे में 12 भारतीय सहित 17 लोगों की जान गई

1173
1

दुबई। दुबई में बस हादसे में मरने वाले 12 भारतीयों में से 11 के शव रविवार को भारत भेज दिए गए। 22 वर्षीय एक अन्य भारतीय का यहां खाड़ी अमीरात में अंतिम संस्कार कर दिया गया। ओमान से दुबई पहुंची बस बृहस्पतिवार को गलत लेन पर चले जाने के कारण एक पोल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में 12 भारतीयों सहित 17 लोगों की मौत हो गई थी।
बस में सवार ज्यादातर लोग ईद की छुट्टी मनाने ओमान से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे थे। गल्फ न्यूज ने शवों को वापस भेजने के लिए उड़ान प्रबंधन से जुड़े एक अधिकारी के हवाले से कहा कि अंतिम 3 शवों को एयर इंडिया के विमान से मुंबई भेजे जाने के साथ ही 11 शवों को भारत भेजने का काम पूरा हो गया।
उड़ान रविवार तड़के 3:39 बजे रवाना हुई। अधिकारी ने कहा, ‘सभी शवों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भेजा गया। संबंधित प्रक्रियाएं बीती रात 11:45 बजे पूरी हो गई थीं।’ इस बीच, हादसे में मरने वालों में शामिल सबसे कम उम्र की रोशनी मूलचंदानी का यहां शनिवार को जेबेल अली अंत्येष्टि स्थल पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मूलचंदानी के परिवार की मदद कर रहे एक सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि 22 वर्षीय मृतका का परिवार भारत से आया और उसका अंतिम संस्कार किया। दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत विपुल ने अखबार से कहा था कि अगर नियोक्ता खर्च नहीं देते हैं तो शवों को एयर इंडिया भारत पहुंचाने के पैसे नहीं लेगी।।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here