
बॉलीवुड के पॉपुलर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के प्रमोशन्स में बिजी हैं। लेकिन इन सब के बीच अब सोशल मीडिया पर फिल्म की कहानी लीक होने का दावा किया जा रहा है। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि फिल्म में असली विलेन मौनी रॉय नहीं, बल्कि आलिया हैं।
‘ब्रह्मास्त्र’ में आलिया का है नेगेटिव रोल?
सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि फिल्म के ट्रेलर में तो ये नहीं दिखाया गया, लेकिन असल में आलिया ही विलेन हैं और वो शिवा यानी रणबीर के लिए हनी ट्रैप बनकर आती हैं। वो शिवा के सहारे बाकी सारे अस्त्रों तक पहुंचना चाहती हैं। हालांकि, कुछ लोगों का ये भी कहना है कि कहानी में आलिया खुद भी एक अस्त्र हैं, जिसका खुलासा फिल्म में बाद में होता है।
फिल्म में दीपिका पादुकोण का है कैमियो
वहीं यूजर्स ये भी दावा कर रहे हैं कि फिल्म में दीपिका पादुकोण का कैमियो है। कहा जा रहा है कि सुनामी जैसे सीन के सामने जो लड़की चल रही है, वो दीपिका हैं। वहीं फिल्म में शाहरुख भी कैमियो रोल में हैं। यूजर्स के मुताबिक फिल्म की शुरुआत शाहरुख के रोल से ही होती है। वो फिल्म में 15-20 मिनट के रोल में दिखेंगे। हालांकि, कुछ दिनों पहले एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें शाहरुख ‘वानरास्त्र’ के रूप में नजर आ रहे थे।
यूजर्स फिल्म को कर रहे हैं बायकॉट
हालांकि, लोग इस फिल्म को बायकॉट करने की गुजारिश कर रहे हैं। इस वजह से ट्विटर पर #BoycottBrahmastra ट्रेंड भी हो रहा था। लोगों का कहना है कि फिल्म के ट्रेलर में रणबीर जूते पहनकर मंदिर जा रहे हैं। उन्होंने फिल्म में हिंदू धर्म का अपमान किय है, इसलिए फिल्म को बायकॉट करना चाहिए।
‘ब्रह्मास्त्र’ तीन हिस्सों में बनी है
‘ब्रह्मास्त्र’ का पहला पार्ट 9 सितंबर को रिलीज होगा। यह फिल्म तीन हिस्सों में बनी है। इसे अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, डिंपल कपाड़िया और नागार्जुन अक्किनेनी भी लीड रोल में हैं। फिल्म में रणबीर ने ‘शिवा’ और आलिया ने ‘ईशा’ का रोल प्ले किया है। अमिताभ बच्चन फिल्म में प्रोफेसर अरविंद चतुर्वेदी का किरदार निभा रहे हैं। वहीं नागार्जुन, हिस्ट्री की नॉलेज रखने वाले आर्कियोलॉजिस्ट अजय का रोल प्ले कर रहे हैं। मौनी के रोल का नाम है दामयंती।





































**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.