Home International मानवीय भूल के चलते गिराया यूक्रेनियन विमान : ईरान

मानवीय भूल के चलते गिराया यूक्रेनियन विमान : ईरान

699
1

तेहरान। ईरान सरकार ने अपने बयान में बताया क़ि ईरानी मिसाइलों ने ही विमान को गलती से निशाना बनाया था। तेहरान से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट में क्रैश हुए यूक्रेन के विमान को मार गिराने की जिम्मेदारी ईरान ने ली है। ईरान के विदेश मंत्री ने इसकी पुष्टि करते हुए खेद जताया है। इस विमान हादसे में 176 लोगों की मौत हो गई जिनमें ईरान के 82 और कनाडा के 63 नागरिक थे। अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन जैसे देश पहले से ही गलती से विमान को निशाना बनाए जाने की बात कर रहे थे। 8 जनवरी को यह विमान यूक्रेन की राजधानी कीव जा रहा था। इसमें ईरान और कनाडा के अलावा यूक्रेन के 11, स्वीडन के 10, अफगानिस्तान के चार जबकि जर्मनी और ब्रिटेन के तीन-तीन नागरिक सवार थे।

हादसे में सवार सभी लोगों की मौत
बता दें कि ईरान की नागरिक उड्डयन विभाग के साथ बैठक के बाद पहले से ही इसकी उम्मीद जताई जा रही थी। अब ईरान प्रशासन ने बयान जारी कर कहा कि यूक्रेन का विमान मानवीय भूल के कारण निशाने पर आ गया। इस हादसे में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन इंटरनैशनल के विमान बोइंग 737-800 टेक ऑफ के कुछ मिनट बाद भी क्रैश हो गया। शुरुआत में विमान हादसे का कारण ईरान ने तकनीकी खामी बताया था।

ईरान विदेश मंत्री ने ट्वीट कर जताया शोक
ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ ने ट्वीट किया, ‘दुखी करनेवाला दिन। आर्मी की शुरुआती जांच में सामने आया है कि अमेरिका के हमले के वक्त मानवीय भूल की वजह से हादसा हुआ। इसपर हम पछतावा और खेद व्यक्त करते हुए पीड़ितों के परिवारों से माफी मांगते हैं।’

शुरुआत में किआ था लगातार इंकार
ईरान ने ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के दावे के बीच शुक्रवार को कहा था कि यूक्रेन का विमान उसकी मिसाइल का शिकार नहीं हुआ है। बता दें कि कमांडर कासिम सुलेमानी के एयर स्ट्राइक में मारे जाने के बाद बदले की कार्रवाई करते हुए ईरान ने इराक में मौजूद अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाने के लिए मिसाइलें दागी थीं। उसी दौरान यूक्रेन का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अब ईरान ने स्वीकार किया है कि यह विमान मानवीय चूक के कारण ईरान की मिसाइल से ही गिरा।

ख़ुफ़िया सूचनाओं ने पहले ही कर दी थी पुष्टि
ब्रिटेन और कनाडा के प्रधानमंत्री ने हादसे के बाद बयान जारी कर कहा था कि खुफिया सूचनाएं बताती हैं कि यूक्रेन का विमान ईरान की मिसाइल से गिरा है। दबाव बढ़ने के बाद ईरान ने बोइंग और विमान में सवार देशों के नागरिकों की सरकारों को जांच के लिए आमंत्रित भी किया था।

1 COMMENT

  1. Điều này đồng nghĩa với việc nếu bạn nạp 1 triệu đồng, bạn có thể nhận thêm 1 triệu đồng nữa để tham gia các trò. game 66b Đây là cơ hội tuyệt vời để tân binh mới có thể làm quen và trải nghiệm nhiều dịch vụ tại đây mà không lo mất quá nhiều vốn ban đầu. TONY12-12

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here