Home Entertainment साल 2020 की टॉप 10 वेब सीरीज, जिन्होंने मचा रखी है दर्शकों...

साल 2020 की टॉप 10 वेब सीरीज, जिन्होंने मचा रखी है दर्शकों के दिलों में धूम

2297
7

रिपोर्ट : राजकुमार उप्पल। आज हम बात करेंगे साल 2020 में रिलीज हुई टॉप 10 वेब सीरीज की। जैसा कि हम सभी जानते हैं आज के डिजिटल युग में लोग टीवी प्रोग्राम से अधिक वेब सीरीज देखना पसंद कर रहे हैं। जिनमें कई वेब सीरीज को आप MX प्लेयर और उल्लू एप जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फ्री में देखने को मिल जाएंगी।

तो चलिए, सबसे पहले हम बात करते हैं नंबर टेन पर रही वेब सीरीज “ऑपरेशन एमबीबीएस” की। जैसा की इस सीरीज के नाम से पता चलता है कि यह वेब सीरीज एमबीबीएस और मेडिकल की तैयारी कर रहे युवाओं पर आधारित है। जिसमें दिखाया गया है कि किस तरह स्टूडेंट्स पढ़ाई के दौरान तनाव और दबाव से गुजरते हैं। लेकिन साथ ही वे मस्ती और पागलपंती भी खूब करते हैं। यह सीरीज तीन दोस्तों की कहानी पर केंद्रित है जो एमबीबीएस कर रहे हैं। इसमें दिखाया गया है कि स्टूडेंट लाइफ में उनके बीच किस प्रकार प्यार और झगड़े होते हैं और इस बीच वे कॉलेज में खूब सारी मस्तियां भी करते हैं। मेडिकल स्टूडेंट्स की तनाव और फुलटॉस मस्ती को प्रदर्शित करती है यह वेब सीरीज “ऑपरेशन एमबीबीएस”।

अब बात करते हैं नंबर 9 की, तो नंबर 9 पर है हमारे हिसाब से वेब सीरीज “अफसोस” इस वेब सीरीज की स्टोरी काफी हटकर है जो इसे खास बनाती है इसके टोटल 8 एपिसोड हैं जो 30-30 मिनट के हैं। इसका एक इंट्रस्टिंग पार्ट यह है कि इसमें नकुल नाम का एक व्यक्ति खुद का कत्ल कराने के लिए किलर भाड़े पर लेता है । आप सोच रहे होंगे कि आखिर नकुल ऐसा क्यों करता है? तो आपको बता दे कि नकुल अपनी जिंदगी से तंग आ चुका है जिसके चलते वह कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। पर वह हर बार आत्महत्या करने में असफल रहता है। इसी बीच कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब नकुल का मन बदल जाता है और वह फिर से जीना चाहता है। पर लेडी किलर जिसे वे अपनी सुपारी दे चुका है उसका असूल है कि वह जो काम हाथ में लेती है उसे पूरा करके ही रहती है आगे क्या होता है यह जानने के लिए आपको देखनी होगी वेब सीरीज “अफसोस”?

हमारी टॉप टेन के लिस्ट में नंबर आठ पर है “दोस्ती का नया मैदान” यह वेब सीरीज खासकर पब्जी खेलने वालों के लिए बनाई गई है इसमें दिखाया गया है कि गेम से भी कैरियर बन सकता हैं। इस वेब सीरीज को देखने मैं आपको आनंद आएगा। जब आप गेम को अपना टैलेंट बनाकर जिंदगी में आगे बढ़ते हैं तो कामयाबी आपके सर चढ़कर बोलती है। इस वेब सीरीज की खास बात यह है कि हर एपिसोड में पब्जी गेमर्स की अलग-अलग कहानियों को बेहद रोचक तरीके से फिल्माया गया है। अगर आपको लगता है कि आप भी गेम के जरिए अपना कैरियर बनाना चाहते हैं तो आपको यह वेब सीरीज जरूर देखनी चाहिए।

इसी श्रंखला में बात करते हैं 7 नंबर की तो सात नंबर पर है वेब सीरीज “मिस्टर एंड मिसेज”। जोकि व्यंग हास्य पर आधारित है। इसमें पति- पत्नी की छोटी मोटी परेशानी की लड़ाई को भारत -पाकिस्तान के युद्ध के बराबर दिखाया गया है। जिसे देखने के बाद आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे, यह वेब सीरीज शादीशुदा जिंदगी की रियल लाइफ के काफी नजदीक महसूस होती है। इसके कुल 5 एपिसोड है और हर एपिसोड 15 मिनट का है इस वेब सीरीज को आप अपनी आम जिंदगी से भी जोड़ कर देख सकते हैं। क्योंकि थोड़ी बहुत नोकझोंक तो हर घर में होती है।

टॉप टेन 2020 की बड़े बजट की वेब सीरीज के बारे में बात करें तो “द फॉरगॉटेन आर्मी” जोकि एक बड़े बजट की वेब सीरीज है यह हमारे हिसाब से छठवें नंबर पर है। इस वेब सीरीज को बॉलीवुड फिल्म की तरह बनाया गया है। इसमें दिखाया गया है कि किस तरह विश्व में युद्ध लड़ने के लिए भारत के लोगों का इस्तेमाल किया जाता था। अगर आप इस सीरीज को देखेंगे तो आपको लगेगा कि आप किसी बड़े पर्दे की फिल्म को देख रहे हैं। इसमें डायलॉग डिलीवरी भी जबरदस्त है जोकि आपको बेहद पसंद आएगी।

अब हम बात करते हैं “कोड एम” के बारे में जोकि पांचवें नंबर पर हैं इसमें जेनिफर विंगेट की बेहतरीन एक्टिंग देखने को मिलेगी जो मोनिका मेजर का किरदार निभा रही हैं और उन्हें एक सिंपल केस को असाइन किया जाता है। जिसमें उन्हें पता करना है कि आर्मी ऑफिसर ने फेक एनकाउंटर किया है या नहीं? सुनने में तो यह बड़ा साधारण लग रहा है लेकिन जब आप इस वेब सीरीज को देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि कहानी में कितना ट्विस्ट है। इस वेब सीरीज का स्क्रीनप्ले, स्क्रिप्ट राइटिंग और डायरेक्शन जबरदस्त है।

अगर आप मिर्जापुर जैसी वेब सीरीज के फैन है या रॉ से रिलेटेड फिल्म देखना पसंद करते हैं तो नंबर चार पर काविज है “जम तारा” यह वेब सीरीज आपके लिए बिल्कुल सही है यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इसके 10 एपिसोड है जो के 30-30 मिनट के हैं। आपको फेक कॉल जरूर आते होंगे जिसके जरिये कई लोगों के अकाउंट साफ़ हो जाते हैं।। अब तो आप समझ ही गए होंगे यह वेब सीरीज साइवर क्राइम पर आधारित एक सच्ची कहानी पर बनी है जोकि बिंदास लैंग्वेज और एक्शन से भरपूर है और हाँ एक बात और आपको बता दें कि यह वेब सीरीज बच्चों के लिए बिल्कुल भी नहीं है। यदि आप इसे अपनी लाइफ से जोड़कर देखंगे तो यह क्राइम ड्रामा वेब सीरीज आपका दिल जरूर जीत लेगी।

बेस्ट 2020 वेब सीरीज के तीसरे पायदान पर है “नेवर किस योर बेस्ट फ्रेंड” जोकि जी-5 पर रिलीज हुई है इसके 10 एपिसोड हैं प्रत्येक एपिसोड 30 मिनट का है और इसे लंदन में शूट किया गया है। यनि एक अच्छे बजट में बनी इस वेब सीरीज के प्रोडूसर ने खूब पैसा खर्च किया है। इस सीरीज में नकुल और अन्य कलाकारों ने अपना किरदार बखूबी निभाया है। जब आप इसे देखेंगे तो इसके किरदारों की एक्टिंग में आपको वास्तविकता दिखाई देगी।

अब हम बात कर रहे हैं “क्यूबिकल्स” की जो दूसरे नंबर पर आती है आप इस वेब सीरीज को TVF के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर फ्री में देख सकते हैं। इस सीरीज के पांच एपिसोड हैं और हर एक एपिसोड 30 मिनट का है। अबतक जितनी भी वेब सीरीज आई हैं वह एक तरह से जॉब के खिलाफ दिखाई देती हैं लेकिन इस वेब सीरीज को देखने के बाद आपकी सोच बदल जाएगी। इस सीरीज को देखने के बाद आप इसमें खो जायेंगे और आपको लगेगा कि यह सीरीज काफी हटकर बनाई गई है जिसका कांसेप्ट भी सबसे अलग और ख़ास है।

अब हम बात करते हैं 2020 की पहले पायदान पर काबिज वेब सीरीज “असुर” की जोकि सरप्राइज, शॉक और सोल्यूशन से भरपूर है। इस वेब सीरीज की कहानी सच में 10 साल आगे की है जो टाइम ट्रैवल करके 2020 में बनी है जो वूट ऐप पर रिलीज हुई है, जिसे मुफ्त में देखा जा सकता है। इसके कुल 8 एपिसोड हैं और हर एपिसोड 40 मिनट का है। इसको देखने के बाद आप कंटेंट राइटर की मेहनत की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे। लेकिन इस वेब सीरीज को देखने से पहले इतना ध्यान जरूर रखिएगा कि इसे देखने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होना चाहिए। अगर आपने इस सीरीज को एक बार देखना शुरू कर दिया तो आप अपने सभी काम साइड में रखकर पूरी तरह से इसमें खो जायेंगे। इस क्राइम थ्रिलर सीरीज में आपको फॉरेंसिक विज्ञान की हकीकत देखने को मिलेगी। इसमें दिखाया गया है कि हर इंसान में अच्छाई और बुराई के दोनों पहलू होते है। इस सीरीज की सबसे प्रभावित करने वाली बात यह है कि इसमें सभी स्टार कास्ट की एक्टिंग जबरदस्त है।

तो ये रही साल 2020 की अब तक की टॉप टेन वेब सीरीज जिन्होंने अपने कंटेंट और कहानी के दम पर धूम मचा रखी है।

7 COMMENTS

  1. Für Spieler, die das authentische Casino-Erlebnis suchen, bietet Verde Casino eine beeindruckende Auswahl an Live-Dealer-Spielen. Diese und viele weitere Spielautomaten sorgen für eine abwechslungsreiche und unterhaltsame Spielerfahrung bei Verdecasino! Casino Verde bietet eine exklusive Auswahl an aufregenden Spielautomaten, darunter viele beliebte Titel von führenden Entwicklern. Verde Casino bietet eine beeindruckende Auswahl an Spielen, die sowohl Einsteiger als auch erfahrene Spieler begeistern. Gleichzeitig gibt es einige Aspekte, die verbessert werden könnten, wie beispielsweise die noch laufende Lizenzbeantragung.
    Die Megaways-Slots bieten variable Gewinnlinien und verändern mit jedem Dreh ihr Spielfeld – eine innovative Spielmechanik, die Spannung garantiert, wie Sie es im Slot-Demo sehen werden. Alle Spiele wurden sorgfältig ausgewählt, um Ihnen unvergessliche Unterhaltung zu bieten – von leuchtenden Slots bis hin zu erlebnisreichen Live-Tischen. Zu den besten Echtgeld Slots in Österreich zählen Big Bass Bonanza, Starburst, Book of Ra und Gonzo’s Quest.
    Je mehr Sie auf der Webseite spielen, desto mehr Treuepunkte erhalten Sie. Dank des unkomplizierten Konzepts ist Spaceman auch für Glücksspielanfänger einfach zu spielen. Durch das Treueprogramm, Cashbacks, Einzahlungsboni, Turniere und etliche weitere Promotionen kann man im Verde Casino sogar noch effektiver spielen. Um Ihnen als Spieler mehr Abwechslung zu bieten, veranstaltet das Verde Casino spannende Turniere für Slot- und Kartenspieler.

    References:
    https://online-spielhallen.de/druckgluck-casino-freispiele-ihr-weg-zu-extra-spielspas/

  2. As part of the Tuesday Free Spins, users get 100 free spins for each deposit, and the Weekend Reload Bonus provides 250 AUD for the weekend. The reliable transaction services and expert customer support at Stay Casino make it renowned for its premium quality service. At Stay, we understand that security and trust are paramount when it comes to online gambling. Plus, our friendly customer support team is available 24/7 to help you every step of the way – Stay Casino!
    Also, if you’re into feature-loaded games, check out hits like “Valley of the Gods” or “Book of Dead” for an adventure through ancient Egypt. Here at Stay Casino, there are tons of online slots, and there are thousands to choose from. On the site, you’ll find games neatly organized into seven categories, including Bonus Wagering, Live Casino, Mini Games, Popular Games, and more.

    References:
    https://blackcoin.co/imperial-poker/

  3. As one of the best online casino sites in Australia, RocketPlay offers an impressive collection of over 4,000 games from 48 leading software providers. If you’re looking to play online blackjack for real money, our dedicated section features multiple variations of this classic table game. The diverse range of casino bonuses available includes welcome bonuses, no deposit bonuses, and free spins, all aimed at enhancing your gaming experience. At RocketPlay, new players can also take advantage of a generous deposit bonus, which includes additional free spins and rewards, enhancing their gaming experience right from the start.
    These features are available directly in the account settings, giving players instant control over their gaming activity. Rocketplay offers dedicated apps for both iOS and Android, designed for faster game loading, better graphics, and extra features. Rocketplay Casino delivers a smooth mobile experience for iOS users, available through both a dedicated app and an optimized web platform. Crypto payments also provide strong anonymity, allowing players to enjoy full casino services discreetly while still meeting regulatory and security standards.
    With rocket play casino sign up, you’re joining a trusted space for rocket casino real money gameplay that actually delivers. Regular tournaments let players compete in pokies or live casino games for prize pools in AUD or crypto. For anyone looking for a regulated, reliable, and rewarding online casino, Rocketplay Casino offers a well-rounded experience that lives up to its promises. Knowing these figures helps you pick online casino games that offerbetter value over time and really hammers home why playing smart is soimportant to maximize your enjoyment and potential winnings at casinoRocket Play. And this is exactlywhere RocketPlay Online Casino Australia excels, particularly when itcomes to its live dealer offerings and the overall presentation of itsreal money casino games. In fact, in many ways, the RocketPlay casinoexperience actually surpasses its brick-and-mortar cousins when itcomes to real money casino games.

    References:
    https://blackcoin.co/understanding-online-gambling-platforms/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here