नई दिल्ली। सीमा पर चीन और नेपाल के साथ बढ़े विवाद के बीच रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर बड़ा हमला किया है। राजनाथ सिंह ने कहा है कि इंतजार करिए, एक दिन ऐसा भी आएगा जब पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) के लोग भी कहेंगे कि वे भारत में शामिल होना चाहते हैं।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जम्मू जन संवाद रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि आर्टिकल 370 के हटाए जाने के बाद से जम्मू कश्मीर के हालात तेजी से बदले हैं। आर्टिकल 370 और 35A हटने के बाद यह उनकी संबोधन रैली है। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच सालों में हम जम्मू कश्मीर की तस्वीर इतनी बदल देंगे कि PoK से ही मांग उठेगी कि हम अब भारत के साथ रहना चाहते हैं। PoK के लोग ही कहेंगे कि हम पाकिस्तान के साथ नहीं रहना चाहते हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि जिस दिन ऐसा होगा उसी दिन हमारे संसद का भी यह संकल्प पूरा हो जाएगा।





































**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.