
दुबई। आईपीएल के 13वें सीजन का 22वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच दुबई में खेला जा रहा है। हैदराबाद ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम के ओपनर कप्तान डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर हैं। दोनों ने 5 ओवर में टीम के स्कोर को 52 रन के पार पहुंचा दिया है।
हैदराबाद टीम में एक और पंजाब में 3 बदलाव
हैदराबाद ने टीम में एक बदलाव किया है। सिद्धार्थ कौल की जगह खलील अहमद की टीम में वापसी हुई है। वहीं, पंजाब की टीम में 3 बदलाव किए गए हैं। हरप्रीत बरार, क्रिस जॉर्डन और सरफराज खान की जगह प्रभसिमरन सिंह, अर्शदीप सिंह और मुजीब-उर-रहमान को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
दोनों टीमों के विदेशी खिलाड़ी
हैदराबाद में कप्तान डेविड वॉर्नर के अलावा जॉनी बेयरस्टो, केन विलियम्सन और राशिद खान विदेशी खिलाड़ी हैं। वहीं, पंजाब में निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, मुजीब-उर-रहमान और शेल्डन कॉटरेल विदेशी खिलाड़ी हैं।
दोनों टीमें
सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियम्सन, प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, राशिद खान, संदीप शर्मा, खलील अहमद और टी नटराजन।
किंग्स इलेवन पंजाब : लोकेश राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, मनदीप सिंह, निकोलस पूरन, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुजीब-उर-रहमान, मोहम्मद शमी और शेल्डन कॉटरेल।





































**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.