
लखनऊ। तीन दिन बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। उत्तर प्रदेश के बलिया में हत्या के मामले में मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को एसटीएफ ने लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ दो अन्य आरोपी भी पकड़े गए। कोर्ट में सरेंडर करने की सूचना के बाद सर्विलांस के जरिए धीरेंद्र के लखनऊ में होने की सूचना मिली थी। धीरेंद्र, बलिया विधायक सुरेंद्र सिंह का करीबी है।
धीरेंद्र उर्फ डब्लू की तलाश में 12 टीमें लगी थीं। मऊ और आजमगढ़ की पुलिस को भी उसकी गिरफ्तारी में लगाया गया था। इस बीच चर्चा थी कि धीरेंद्र सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर सकता है। उसने शनिवार को कोर्ट में सरेंडर की अर्जी भी लगाई थी। पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। अब तक धीरेंद्र के दो भाई देवेंद्र और नरेंद्र के साथ 10 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
करणी सेना की हरकत पर नजर
बलिया में गोलीकांड का मामला अब जातिगत होता जा रहा है। भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने जहां इसे क्षत्रिय बनाम यादव का मुद्दा बना दिया है। धीरेंद्र और उसके परिवार के समर्थन में पूर्व सैनिकों का संगठन भी आ गया है। करणी सेना भी आज प्रदर्शन कर सकती है।
योगी सरकार ने डीआईजी आजमगढ़ सुभाष चंद्र दुबे को बलिया में ही कैंप करने का निर्देश दिए थे। कहा गया है था कि जब तक मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह की गिरफ्तारी नहीं होती है तब तक वे वहीं रहेंगे। आजमगढ़ मंडल के कमिश्नर विश्वास पंत भी बलिया में मौजूद हैं। किसी अप्रिय घटना पर नजर बनाये हैं।





































**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.