
बल्लभगढ़। निकिता मर्डर केस को लेकर बल्लभगढ़ में महापंचायत बुलाई गई। सर्व समाज महापंचायत में फैसला लिया गया कि 21 साल की निकिता की हत्या मामले में दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए। इसके बाद भीड़ ने फरीदाबाद-बल्लभगढ़ हाईवे जाम कर दिया। धीरे-धीरे भीड़ उग्र हो गई। पत्थरबाजी होनी लगी. तोड़फोड़ की जाने लगी। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया।
फिलहाल, पुलिस ने हाईवे पूरी तरह से खाली करा लिया है। पुलिस का कहना है कि शरारती तत्वों की पहचान की जा रही है। दूसरी तरफ बवाल के बाद पुलिस ने पंचायत के कुछ लोगों से बात की, उन्हें समझा बुझाकर हाईवे से वापस जाने की कोशिश की गई। रविवार को सर्व समाज महापंचायत बुलाई गई थी। इस महापंचायत में आसपास के गांव के लोग भी शामिल हुए थे। महापंचायत के बीच ही कुछ लोगों ने बाहर निकल कर सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने जब इन लोगों को हटाने की कोशिश की तो उनपर पत्थरबाजी होने लगी। जिसके बाद उन्होंने उग्र भीड़ पर लाठीचार्ज किया।
एसीपी ने इस मामले को लेकर कहा कि कुछ शरारती तत्व भीड़ में शामिल हो गए थे। जिन्होंने इस मामले को भड़काया है उन्हें पहचानने की कोशिश की जा रही है। जो लोग भी इस कार्य में शामिल हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को दोनों आरोपियों तौसीफ और रेहान को कोर्ट में पेश किया गया था। जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इससे पहले पुलिस ने दोनों को दो दिन की रिमांड पर रखा था। इस दौरान मर्डर में इस्तेमाल हथियार और गाड़ी को बरामद कर लिया गया। साथ ही हथियार देने वाले आरोपी अजरु को नूंह से गिरफ्तार किया था।
फरीदाबाद के निकिता मर्डर केस की जांच करने के लिए पहले ही SIT का गठन किया जा चुका है। पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने DCP (क्राइम) की देखरेख में एसआईटी का गठन किया है। एसीपी (क्राइम) अनिल यादव एसआईटी के अध्यक्ष होंगे। टीम में 4 सदस्य होंगे। क्राइम ब्रांच प्रभारी अनिल, सब इंस्पेक्टर रामवीर, एएसआई कप्तान सिंह और प्रधान सिपाही दिनेश कुमार टीम का हिस्सा होंगे। ये टीम जल्द से जल्द पूरे मामले की जाँच कर रिपोर्ट सौंपेगी।





































**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.