Home Agra News पीएम मोदी ने निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सम्मान में दिया भोज,...

पीएम मोदी ने निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सम्मान में दिया भोज, जानिए इसके मायने ?

504
37

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में शुक्रवार को निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया। दिल्‍ली के अशोका होटल में आयोजित यह भोज कई मायनों में ख़ास रहा. इसमें देश के सभी हिस्‍सों से मौजूद लोगों के आलावा पद्म पुरस्‍कार विजेता भी उपस्थित थे। साथ ही कई आदिवासी नेताओं को भी निमंत्रित किया गया था।

राष्ट्रपति चुनाव में निर्वाचित द्रौपदी मुर्मू भी रामनाथ कोविंद के विदाई रात्रिभोज में शामिल हुईं, जिनका कार्यकाल सोमवार को समाप्त हो रहा है. देश के 14वें राष्‍ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करने वाले रामनाथ कोविंद रविवार को राष्‍ट्रपति भवन से विदाई लेंगे. वहीं नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को संसद के सेंट्रल हॉल में पद की शपथ लेंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति कोविंद जी के सम्मान में रात्रिभोज की मेजबानी की. द्रौपदी मुर्मू जी, वेंकैया जी और मंत्रियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे. जमीनी स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वाले कई व्यक्तियों, पद्म पुरस्कार विजेताओं, आदिवासी समुदाय के नेताओं और अन्य लोगों का रात्रिभोज में स्वागत करते हुए भी हमें खुशी हुई.”

इस मौके पर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय कैबिनेट के सदस्य मौजूद थे. रात्रिभोज में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी भी शामिल हुए.

प्रख्यात उड़िया उपन्यासकार और पद्म भूषण पुरस्कार विजेता श्रीमती प्रतिभा रे, प्रसिद्ध संबलपुरी कवि और लेखक पद्म श्री पुरस्कार ‘लोक कबी’ डॉ हलधर नाग, पद्म श्री पुरस्कार विजेता, ‘ओडिशा के नहर मैन’ पद्मश्री श्री दैतारी नाइक, संथाली लेखक और शोधकर्ता पद्मश्री श्रीमती दमयंती बेसरा, प्रसिद्ध पर्यावरणविद्, जैविक किसान और कार्यकर्ता पद्म श्री पुरस्कार विजेता साबरमती जी भी इस भोज में आमंत्रित थे.

उड़ीसा की दिखी शान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ओडिशा के पद्म पुरस्कार विजेताओं और आदिवासी प्रतीकों ने सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि आज श्रीमती मुर्मू की जीत हमारे लोकतंत्र की जीवंतता को दर्शाती है. यह ओडिशा के लिए बहुत खुशी और सम्मान की बात है, खासकर जमीनी स्तर पर काम करने वालों के लिए।

37 COMMENTS

  1. wow vegas casino brings the attractiveness of Vegas unswervingly to your device as a trusted public casino with across 1,500 games. Featuring smashing entitled offers and frequent promotions, it’s perfect in return players seeking high jinks without monetary risk.

  2. Solder together the millions winning colossal on fanduel casino Texas – the #1 natural coins casino app in America.
    Reach your $1000 TEASE IT AGAIN honorarium and modify every make up, hand and roll into legitimate readies rewards.
    Fast payouts, immense jackpots, and habitual fight – download FanDuel Casino any longer and start playing like a pro today!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here