Home National दिल्ली के मुस्तफाबाद में गिरी तीन मंजिला इमारत, पूरे इलाके में मची...

दिल्ली के मुस्तफाबाद में गिरी तीन मंजिला इमारत, पूरे इलाके में मची अफरा-तफरी

248
1
  • मुस्तफाबाद में गिरी इमारत एक व्यक्ति की मौत , पूरे इलाके में अफरा-तफरी

नई दिल्ली। मुस्तफाबाद में अचानक इमारत गिरने से 1 व्यक्ति की जान चली गयी सुबह जब लोग गहरी नींद में सो रहे थे तभी तीन मंजिला इमारत गिरने की आवाज से बाकी लोग अपनी जान बचाकर भागे। इस दौरान कुछ लोग घायल भी हुए।

दिल्ली दमकल सेवा ने कहा कि रविवार को पूर्वोत्तर मुस्तफाबाद इलाके में तीन मंजिला इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, और कुछ लोग घायल हो गए। घटना बाबू नगर चने वाली गली की सुबह करीब 5:00 बजे की है।

दिल्ली के अतुल गर्ग दमकल सेवा के निदेशक ने कहा कि कुल तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और अब तक चार लोगों को बचा लिया गया है और यह पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है कि कही कोई और व्यक्ति मलबे में तो नहीं फंसा है। बचाए गए लोगों को नजदीक के अस्पताल में भेज दिया गया है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here