Home International ब्रिटिश PM पद के दावेदार ऋषि सुनक ने अपने नये वीडियो में...

ब्रिटिश PM पद के दावेदार ऋषि सुनक ने अपने नये वीडियो में कहा-इस छिपे रुस्तम के पास खोने के लिए कुछ नहीं, पीछे नहीं हटूंगा

611
31

ब्रिटेन। ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा? दो नाम रेस में हैं। ऋषि सुनक और लिज ट्रस। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सुनक रेस में कुछ पिछड़ रहे हैं। शायद उन्हें भी इस बात का अहसास हो चुका है। यही वजह है कि उन्होंने एक वीडियो जारी किया और इसके कैप्शन में कहा- छिपे रुस्तम के पास कुछ खोने के लिए नहीं है। मैं आखिर तक मुकाबला करूंगा।

ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री का नाम 5 सितंबर को घोषित होगा। सुनक के अलावा लिज ट्रस PM पद की दौड़ में हैं। पहले रेस में 8 कैंडिडेट थे। पांच राउंड की सांसदों की वोटिंग के बाद ये दो नाम ही बचे। अब पार्टी के करीब 2 लाख मेंबर्स बैलेट वोटिंग से PM का नाम तय करेंगे।

सुनक ने क्या कहा
बोरिस जॉनसन अक्टूबर में पद छोड़ेंगे। इसके पहले ही नया प्रधानमंत्री तय हो जाएगा। ट्रस और सुनक में से कौन जीतेगा, इसको लेकर अलग-अलग दावे हैं। सुनक के समर्थक कह रहे हैं कि आखिरी मिनट पर सरप्राइज मिलेगा, क्योंकि सुनक ही जीतने जा रहे हैं। दूसरी तरफ, सुनक भी खुद को ‘अंडरडॉग’ यानी छिपा रुस्तम कह रहे हैं।

उन्होंने एक नए वीडियो में कहा- कहते हैं कि छिपे रुस्तम से सावधान रहना चाहिए, क्योंकि उसके पास खोने के लिए कुछ नहीं होता। वो आखिर तक जंग लड़ता है।

सियासी सफर पर एक नजर
ऋषि को कंजर्वेटिव पार्टी का उभरता सितारा माना जाता है। ऋषि 2015 में पहली बार सांसद चुने गए। 2018 में स्थानीय सरकार में बतौर मंत्री शामिल हुए। 2019 में उन्हें ट्रेजरी का चीफ सेक्रेटरी बनाया गया। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के चुनाव प्रचार कैम्पेन में ऋषि का अहम रोल रहा है। मीडिया इंटरव्यू के लिए सरकार अक्सर उन्हें ही आगे रखती है। इसके अलावा PM बोरिस जॉनसन के चुनाव प्रचार में भी उन्होंने अहम रोल दिखाया। कई मौकों पर टीवी डिबेट में बोरिस की जगह पर ऋषि ने हिस्सा लिया।

अलग अंदाज
नए वीडियो में सुनक एक बेंच पर झपकी लेते नजर आते हैं, उनके पीछे एंटी टैंक लॉन्चर है। सुनक कहते हैं- जमकर मेहनत करनी है, देर तक करनी है और सही तरीके से करनी है। छिपा रुस्तम कभी हार नहीं मानता। वो हालात से कभी नहीं घबराते। मैं हर वोट के लिए आखिर तक मेहनत करूंगा।

पिछले दिनों मैनचेस्टर की रैली में सुनक ने कहा था- महंगाई एक अभिशाप या तोहमत की तरह है। मैं अपने देश को इससे छुटकारा दिलाना चाहता हूं। लिज ट्रस सच्चाई से भागने की कोशिश कर रही हैं।

31 COMMENTS

  1. Upon the millions friendly big on fanduel casino West Virginia – the #1 real money casino app in America.
    Respite c start your $1000 WITH IT AGAIN honorarium and refashion every make up, hand and somersault into real cash rewards.
    Fast payouts, huge jackpots, and day in action – download FanDuel Casino again and start playing like a pro today!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here