- एसएच जी मेगा क्रेडिट आउटरीच प्रोग्राम होटल अवध वैंकट हॉल में हुआ आयोजित
आगरा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जनपद में अग्रणी बैंक, केनरा बैंक द्वारा होटल अवध वैंकट हॉल संजय प्लेस में मेगा क्रेडिट आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के राष्ट्रीयकृत एवं ग्रामीण बैंकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी ए.मनिकन्डन द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का संचालन अंकित सहगल द्वारा किया गया।
53 एसएचजी समूह हुए लाभान्वित
उक्त मेगा क्रेडिट अभियान के दौरान 53 एसएचजी समूहों के 200 लाभार्थियों को 1.43 करोड़ रुपए का ऋण वितरित किया गया। कार्यक्रम में एनआरएलएम विभाग द्वारा लाभार्थियों को एसएचजी समूहों के बारे में में जानकारी दी। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी ए.मनिकन्डन ने सभी समूह की महिला लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि बैंक द्वारा प्राप्त सभी सदुपयोग कर आजिविका गतिविधियों में लगायें।
इस दौरान रहे मौजूद
इस अवसर पर राजकुमार लोधी, परवीन ककड़, अविनाश, रिशि शर्मा, मंयक सिंह, एनआरएलएम अग्रणी जिला प्रबंधक एटा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस एवं आगरा में स्थित बैंकों के जिला समन्वयक मौजूद रहे।




































