- मतदान में उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, मनोज बंसल तथा कोषाध्यक्ष योगेश जिन्दल चुने गए
- अध्यक्ष के अलावा सभी समूहों में सदस्य पद के लिए निर्विरोध हुआ चुनाव
आगरा। नेशनल चैम्बर ऑफ़ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष पद का मतदान वाटर वर्क्स स्थिति अग्रवन में बुधवार को सकुशल संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया प्रातः 10.30 बजे से 3 बजे तक चुनाव समिति के चेयरमैन सीताराम अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। अध्यक्ष पद एवं सभी समूहों में सदस्य पद के चुनाव निर्विरोध हो जाने के बाद उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष पद का चुनाव कराया गया।
विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करुंगा
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश गोयल ने कहा कि चैम्बर के सम्मानित सदस्यों द्वारा जो विश्वास व्यक्त किया है, मैं उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करुंगा। चुनाव समिति में चेयरमैन सीताराम अग्रवाल, को-चेयरमैन प्रदीप कुमार वार्ष्णेय, पूर्व अध्यक्ष शान्तिस्वरूप गोयल, योगेश कुमार जिन्दल, अमर मित्तल, श्रीकिशन गोयल, तथा पदेन सदस्य शलभ शर्मा द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई गई।
ये चुने गए पदाधिकारी
चुनाव परिणाम चुनाव समिति द्वारा विधिवत घोषित किये गये। जिसमें राजेश गोयल (जीटी आयरन इंडस्ट्रीज) को अध्यक्ष, अनिल अग्रवाल (स्टैब्लाइज़र हाउस), मनोज बंसल (अनिल मेटल इंडस्ट्रीज) उपाध्यक्ष तथा योगेश जिंदल (आरवी पम्पस) को कोषाध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किया गया।