Home Agra News देश के नौ टीवी सितारों को मिलेगा यूथ आईकॉन अवार्ड

देश के नौ टीवी सितारों को मिलेगा यूथ आईकॉन अवार्ड

297
16
  • हिंदी साहित्य अकादमी का युवा साहित्योत्सव 30 जुलाई को
  • लोकप्रिय कवयित्री अनामिका अंबर और टीवी प्रस्तोता पंकज शर्मा देंगे सम्मान

आगरा। हिंदी साहित्य अकादमी की आगरा इकाई रविवार 30 जुलाई को होटल भावना क्लार्क्स इन में युवा साहित्योत्सव का आयोजन करने जा रही है। जिसमें देश भर के अनेक नामचीन युवा टीवी काव्य सितारे यूथ आईकॉन अवार्ड से नवाज़े जायेंगे।

समिति की अध्यक्ष डॉ नीतू चौधरी और कार्यक्रम संयोजक साधना भार्गव ने बताया कि फ़िल्म अभिनेत्री ख़ुशबू शर्मा, साहित्यकार उर्वशी अग्रवाल, टीवी फेम गौरव चौहान, गीतकार पंकज अभिराज, कवयित्री सपना सोनी, टीवी फेम मनु वैशाली, शायरा प्रिया श्रीवास्तव दिव्यम, ब्लास्टर डॉ प्रशान्त देव और लाफ्टर फेम चेतन चर्चित का चयन कोर कमेटी की बैठक में किया गया।

अकादमी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन आगरी ने बताया कि इस कार्यक्रम में फ़िल्म, साहित्य और मीडिया जगत की कई हस्तियां मौजूद रहेंगी। जिनमें देश की लोकप्रिय कवयित्री डॉ अनामिका अंबर और टीवी प्रस्तोता पंकज शर्मा समारोह के मुख्य आकर्षण रहेंगे। इन्हीं के हाथों ये अवार्ड प्रदान किये जायेंगे।

कार्यक्रम की सहसंयोजक रितु गोयल एवं प्रचार सचिव गौरव धवन ने बताया कि कार्यक्रम में युवा रचनाकारों की काव्य कृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। साथ ही आगरा के लोकप्रिय युवा रचनाकारों रमेश मुस्कान, शशांक प्रभाकर, रुचि चतुर्वेदी, शिखा सिंह उर्जिता और ममता वाणी को समारोह में विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। समारोह के आरंभिक सत्र का संचालन महासचिव श्रुति सिन्हा करेंगी।

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ जैन सुमन और आगरा इकाई के मुख्य सरंक्षक डॉ विजय किशोर बंसल ने कार्यक्रम की सफलता हेतु अपनी अग्रिम शुभकामनाएं अर्पित की हैं।

16 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here