बारबाडोस। टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बारबाडोस में खेला जा रहा है। जहां साउथ अफ्रीका के 14 रनों पर 2 विकेट गिर गए हैं। भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 177 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत अपनी जीत से 8 विकेट दूर है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। वहीं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। टीम इंडिाय अपने 10 साल के खिताब के सूखे को खत्म करना चाहेगी। तो दूसरी तरफ पहली बार फाइनल में पहुंची साउथ अफ्रीकी टीम इतिहास रचना चाहेगी।




































