Home National गिरिराज सिंह के विवादित बोल, कहा राहुल गांधी एक मेंटल केस है!

गिरिराज सिंह के विवादित बोल, कहा राहुल गांधी एक मेंटल केस है!

9192
3610

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह अपने विवादित बोलों के पहचाने जाते हैं। इस एक बार फिर से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने अपने आफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है, ‘राहुल गांधी एक मेंटल केस है। उसने सच्चाई छिपाकर जानबूझकर हिंदुस्तान को गुमराह किया है। इससे पहले गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर एक विवादित बयान दिया था। गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी पूतना हो सकती हैं लेकिन झंसी की रानी कभी नहीं हो सकती हैं।

शुक्रवार को अपने आफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर लिखा कि, राहुल गांधी एक मेंटल केस है। उसने सच्चाई छुपा के जान बूझ कर हिन्दुस्तान को गुमराह किया है। आइये खुद भी राफेल की सच्चाई और राहुल के झूठ को समझिए और लोगो को भी मेंटल राहुल के बारे में बताइये। इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक उन्होंने एक डॉक्यूमेंट भी संलग्न किया है। इसमें राफेल डील की वार्ता में भारतीय पक्ष की अगुवाई करने वाले एयर मार्शल एसबीपी सिन्हा के खुलासे को शामिल किया है।

गिरिराज सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने थोड़ी देर बाद राहुल गांधी को निशाना बनाते हुए एक और ट्वीट किया। इनमें सिंह ने लिखा कि, राहुल मुठ्ठू तोते की तरह राफेल-राफेल की रट लगा रहे हैं। यह वाड्रा की हरी मिर्ची का कमाल है। इस टिप्पणी से पहले गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर भी आपत्तिजनक बयान दिया था।दरअसल, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी को ‘आज के वक्त की झांसी की रानी’ बताया था और बीजेपी के आने नहीं झुकने वाली बताया था।

इस पर बोलते हुए गिरिराज सिंह ने कहा था, ‘झांसी की रानी के ऊपर यह गाली है। वह पूतना हो सकती हैं, झांसी की रानी नहीं हो सकती हैं। जिन्होंने बंगाल को तबाह करके रखा हैं, वह किम जोंग बन सकती हैं। खिलाफ बोलने पर लोगों की हत्या कर सकती हैं। वह पद्मावती और झांसी की रानी नहीं बन सकती हैं। जो रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसैपठियों को समर्थन दे और भारत को तोड़ने की बात करे, हिंदू को निकालने की बात करे वह झांसी की रानी नहीं हो सकती।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here