Home Agra News आगरा ने खोया अपना लोकप्रिय विधायक, जगन प्रसाद गर्ग का आकस्मिक निधन

आगरा ने खोया अपना लोकप्रिय विधायक, जगन प्रसाद गर्ग का आकस्मिक निधन

1756
33

आगरा। लगातार 2 दशक से भी अधिक समय से आगरा की उत्तरी विधान सभा से भाजपा के टिकिट पर जीतते आ रहे विधायक जगन प्रसाद गर्ग का निधन हो गया है।

हार्ट अटेक से हुई उनकी मौत
मिली जानकारी के अनुआर उनकी ह्रदय की गति रुकने की वजह से मृत्यु हुई है, इस बात की पुष्टि होते ही भारतीय जनता पार्टी और क्षेत्र में दुःख की लहर है, आगरा की उत्तरी विधान सभा से विधायक रहे विधायक जगन प्रसाद गर्ग अपने असाधारण व्यक्तित्व के लिए लोगों के बीच ख़ास पकड़ रखते थे। 20 जुलाई 1952 को जन्मे जगन प्रसाद गर्ग आगरा के जमीनी नेता के तौर पर जाने जाते थे, वह हर आम और ख़ास के लिए बेहद सुलभ तरीके से उपलब्ध रहते थे। उनका निधन आगरा के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण क्षति है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here