Home Business शेयर बाजार में मचा कोहराम, फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में दिखा...

शेयर बाजार में मचा कोहराम, फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में दिखा कटौती का असर

823
0

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार ऐसे ढह गया है, जैसे ताश के पत्तों का मकान। लाल निशान पर खुले शेयर बाजार में धीरे-धीरे बिकवाली बढ़ती जा रही है और दोपहर को एक वक्त ऐसा रहा कि बीएसई का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स करीब 750 अंकों का गोता लगा चुका था। दोपहर 3 बजे सेंसेक्स करीब 675 अंक नीचे कारोबार कर रहा था। 2:58 पर सेंसेक्स 673 अंक नीचे 36,807.65 अंकों पर कारोबार करता देखा गया। वहीं एनएसई का निफ्टी 166 अंक गिरकर 10,921 पर देखा गया। फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती का असर भारतीय शेयर बाजार पर लगातार असर डाल रहा है। करीब एक दशक बाद ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती का ऐलान किया। इसे ही बाजार के गोता लगाने की प्रमुख वजह माना जा रहा है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स दोपहर 12 बजे जहां करीब 450 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखाई दे रहा था, अब करीब 550 अंक से ज्यादा लुढ़क गया। दोपहर बाद 2 बजे सेंसेक्स 567 अंकों की गिरावट के साथ 36,913 पर दिखाई दिया था। वहीं एनएसई का प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 50 भी काफी 146 अंकों का गोता लगाकर 10,939 के स्तर से नीचे चला गया है था।

एशिया और यूरोपीय बाजारों पर भी दिख रहा है असर’
अगस्त के महीने की इस खराब शुरुआत के पीछे महज अमेरिकी फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती नहीं है। कंपनियों के मिले-जुले तिमाही नतीजे, कमजोर रुपया भी शेयर बाजार पर असर डाल रहे हैं। अब फेड के ऐलान की वजह से भविष्य को लेकर दुनियाभर मेंं टेंशन बढ़ गई है। एशिया के अन्य मार्केट और यूरोपीय बाजारों पर भी असर देखने को मिल रहा है।

सेंसेक्स के सिर्फ 3 शेयरों में हुई बढ़ोतरी’
दोपहर 12 बजे सेंसेक्स 469 अंक का गोता लगाकर 37,012 पॉइंट्स पर कारोबार करता दिखाई दिया। सेंसेक्स के सिर्फ 3 शेयरों में बढ़त दिखाई दी, जिनमें पावर ग्रिड, मारुति और हिंदुस्तान यूनिलिवर हैं। उधर, निफ्टी 105.60 अंक नीचे 10,979.80 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 50 के 8 शेयरों में बढ़त थी जबकि बाकी 42 लाल निशान पर देखे गए।

‘अमेरिकी बाजारों में दिख रही है गिरावट’
अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट रही। डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 335 अंक यानी 1.20 पर्सेंट नीचे 26,864.27 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह करीब 500 अंक नीचे था। इसी तरह एसएंडपी500 भी 1.10 फीसदी गिरकर 2,980.36 अंक पर बंद हुआ। आईटी कंपनियों के नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स में भी 1.20 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली और यह 8,175.42 अंक पर बंद हुआ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here