खूबसूरत अदाकारा परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता और पार्टी के स्पोकपर्सन राघव चड्डा इस महीने 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसके बाद 30 सितम्बर को आलीशान होटल ‘ताज चंडीगढ़’ में शाही रिशेप्शन किया जाएगा। रिसेप्शन का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
इस कार्ड में लिखा है ‘आशीर्वाद के साथ मिस्टर पीएन चड्ढा जी और मिसेज उषा और सचदेवा, अल्का और सुनील चड्ढा आपको अपन बेटे राघव और परिणीति के रिसेप्शन लंच के लिए इंवाइट करते हैं।’
दिल्ली में की थी कपल ने सगाई!
कपल ने 13 मई को दोनों की सगाई हुई थी। सगाई का आयोजन नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में किया गया था। उसके बाद राघव और परिणीति को उदयपुर में वेडिंग डेस्टिनेशन्स का दौरा करते देखा गया। परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा ने भी सगाई में शिरकत की थी। इसके आलावा दिल्ली के CM अरविन्द केजरीवाल, पंजाब के CM भगवंत मान, पूर्व केन्दीय मंत्री पी. चिदंबरम और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने भी सगाई में शामिल हुए थे।