Home National आम आदमी पार्टी अमानतुल्लाह के ठिकानों पर एसीबी की रेड, बिना लाइसेंस...

आम आदमी पार्टी अमानतुल्लाह के ठिकानों पर एसीबी की रेड, बिना लाइसेंस वाला हथियार बरामद

267
1

नई दिल्ली। दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) विधायक अमानतुल्ला खान के घर और उनके अन्य ठिकानों पर छापेमारी की और 12 लाख रुपये और एक बिना लाइसेंस वाला हथियार बरामद किया। एसीबी दिल्ली वक्फ बोर्ड में भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है। एसीबी ने दो साल पुराने भ्रष्टाचार मामले में पूछताछ के लिए बृहस्पतिवार को खान को नोटिस जारी किया था।

ओखला क्षेत्र से विधायक खान को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत 2020 में दर्ज एक मामले में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया गया था। दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष खान ने नोटिस के बारे में ट्वीट किया था और इसमें दावा किया था कि उन्हें तलब किया गया है, क्योंकि उन्होंने एक नया वक्फ बोर्ड कार्यालय बनाया है। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को खान और उनके अन्य ठिकानों पर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि एक जगह से 12 लाख रुपये की नकदी, एक बिना लाइसेंस वाला हथियार और कुछ कारतूस जब्त किए गए।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here