Home Agra News प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल : बच्चों में आत्मविश्वास जगाने को लगाया ओवर नाइट...

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल : बच्चों में आत्मविश्वास जगाने को लगाया ओवर नाइट कैंप

608
29

आगरा। विद्यार्थियों में आत्म निर्भरता, आत्मविश्वास, परस्पर सहयोग, प्रेम तथा भाईचारे की भावना विकसित करने के लिए प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में शनिवार को रात्रि शिविर (ओवर नाइट कैंप ) का आयोजन किया गया। यह शिविर 1 अक्टूबर को सायं 3ः30 बजे से 2 अक्टूबर को प्रातः 10ः30 बजे तक चला। इस शिविर में नर्सरी से कक्षा 10 तक के 600 विद्यार्थी अपने अभिभावकों के बिना विद्यालय परिसर में रहे। शिविर में छात्रों के साथ ही विद्यालय के प्राचार्य, समस्त शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, विद्यालय के डॉक्टर, नर्स एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के अलावा विद्यालय का सुरक्षा तंत्र भी मौजूद रहा।

छात्रों व शिक्षकों ने लिया खेलों का आनंद
शिविर का प्रारम्भ तरणताल से जुडी वार्षिक तैराकी प्रतियोगिताओं (पूल बैश) के साथ हुआ। विजयी छात्रों को विद्यालय के निदेशकगण डॉ. सुशील गुप्ता, श्याम बंसल, प्राचार्य जगदीश सिंह धामी व प्रमुख समन्वयक संजय शर्मा ने पुरस्कृत किया। इसके साथ ही समाज में विलुप्त प्राय हो गए अनेक पारंपरिक व लोक खेलों जैसे लंगड़ी टाँग, कोड़ा जमार खाई, रूमाल झपट्टा, गिट्टी फोड़, सेकम ताड़ी आदि खेलों का कक्षा छः से दस तक के विद्यार्थियों ने लुत्फ उठाया। विद्यार्थियों के खेलों के साथ-साथ इन खेलों में शिक्षकों ने भी रस्सा-कस्सी जैसे खेल का आनंद लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here